फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Election Tickets Given to Sons of Five Leaders From National Conference

Jammu Election: जीते रहो...जीतते रहो, नए चेहरों को चुनौतीपूर्ण, अपनों को सुरक्षित सीटें; यहां सियासत के दो रंग

Tue, 03 Sep 2024 12:34 PM IST
शाहरुख खान अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Sep 2024 12:34 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में सियासत के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कई चुनौतीपूर्ण सीटों पर बड़ी संख्या में युवा और नए चेहरे नजर आएंगे। दूसरी तरफ विरासत को बचाने के लिए कइयों को सुरक्षित और गढ़ वाली सीटों पर उतारा गया है। 10 वर्ष बाद हो रहे चुनाव का खुमार वकीलों पर भी चढ़ा है। 16 वकील अपना लिबास काले से सफेद करने के लिए मैदान में हैं। कई पार्टियां परिवारवाद की बेड़ियों को काटकर बदलाव के रास्ते पर हैं तो कुछ कुनबे की सियासी डोर बेटे-बेटियों को थमा रही हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Election Tickets Given to Sons of Five Leaders From National Conference
Jammu Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की नामांकन सूची में युवा चेहरों की बहार है। 24 सीटों पर पार्टियों के टिकट से 20 चेहरे नए हैं। इतने ही निर्दलीय हैं। इनमें 25 वर्ष की मीनाक्षी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। बसपा ने इन्हें भद्रवाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। पीएम की युवा चेहरों को आगे लाने की अपील के बाद कई राजनीतिक दलों को युवा चेहरे आगे लाने पर मजबूर होना पड़ा है। 
विज्ञापन


न केवल भाजपा बल्कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) व कांग्रेस सहित कई क्षेत्रीय दलों ने युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने किश्तवाड़ सीट पर पुराने चेहरों को बदलकर युवा शगुन परिहार को उम्मीदवार के रूप में उतारा है।
विज्ञापन


20 युवा निर्दलीय के रूप में आजमा रहे किस्मत
दस साल बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में युवा भागीदारी बढ़ी है। युवाओं में चुनाव को लेकर उत्साह भी चरम पर है। पहले चरण में बड़ी संख्या में युवाओं ने नामांकन कर चुनावी मैदान में हुंकार भरी है। सबसे कम आयु की उम्मीदवार मीनाक्षी भगत ने भद्रवाह विधानसभा क्षेत्र में बसपा की टिकट से ताल ठोकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के चुनाव में राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने युवाओं पर भरोसा जताया है। 20 के करीब युवा ऐसे भी हैं जो निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बार के चुनाव में युवा जमे जमाए चेहरों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। इससे कई सीटों पर मुकाबले दिलचसप होने की संभावना है।
 

इल्तिजा मुफ्ती, उम्र 37 वर्ष, विस क्षेत्र-बिजबिहाड़ा, पार्टी-पीडीपी
पीडीपी ने 37 वर्षीय इल्तिजा मुफ्ती को बिजबिहाड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इल्तिजा मुफ्ती महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं। पीडीपी में युवा नेता और मीडिया सलाहकार हैं। इस सीट से उनकी मां महबूबा मुफ्ती और नाना मुफ्ती मोहम्मद ने अपना सियासी सफर शुरू किया था। इल्तिजा एक्स और फेसबुक पर सक्रिय हैं। एक्स अकाउंट पर उनके 9945 फॉलोअर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में परास्नातक तक पढ़ाई की है।

 

वहीद पर्रा, उम्र 39 साल, विस क्षेत्र-पुलवामा, पार्टी पीडीपी
पीडीपी ने पुलवामा से 39 साल के वहीद पर्रा को मैदान में उतारा है। पर्रा इससे पहले श्रीनगर संसदीय सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी से उन्हें हार मिली थी। पीडीपी ने अब विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से मौका दिया है। वहीद पर्रा सोशल मीडिया काफी सक्रिय हैं और तेज-तर्रार वक्ता हैं। एक्स पर उनके 32.2 हजार जबकि फेसबुक पर 65 हजार फॉलोअर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संबंधों में परास्नातक की पढ़ाई की है।

 

शगुन परिहार, उम्र 29 साल, विस क्षेत्र-किश्तवाड़, पार्टी भाजपा
भाजपा ने पहले चरण की 25 सीटों में शामिल किश्तवाड़ विधानसभा सीट से युवा चेहरे को मौका दिया है। किश्तवाड़ से 29 साल की शगुन परिहार को उम्मीदवार बनाया है। वह किश्तवाड़ में आतंकियों की गोली के शिकार हुए अनिल परिहार के परिवार की सदस्य हैं। शगुन ने 2012 में 12वीं कक्षा पास की। 2017 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया और 2021 में पावर सिस्टम में एमटेक।

 

मोहम्मद जफरुल्लाह, उम्र 33 साल, विस क्षेत्र-इंद्रवल, पार्टी-कांग्रेस
कांग्रेस ने इंद्रवल सीट से 33 साल के मोहम्मद जफरुल्लाह को उम्मीदवार बनाया है। जफरुल्लाह ने 2015 में अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह इंद्रवाल के मढ़वह के रहने वाले हैं। राजनीति में अभी वह नए हैं। इस सीट से वह अपने दो प्रतिद्वंद्वी युवा चेहरों के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं।

 

मीनाक्षी, उम्र 25 वर्ष, विस क्षेत्र-भद्रवाह, पार्टी-बसपा
बसपा ने भद्रवाह से 25 वर्षीय मीनाक्षी भगत उम्मीदवार बनाया है। मीनाक्षी डोडा के ठाठरी की रहने वाली हैं। मीनाक्षी का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई अकाउंट नहीं है। उन्होंने एनआईटी श्रीनगर से बीटेक किया है। बसपा ने ही पाडर नागसेनी से 33 साल के अरशद मुथीर को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरशद ने फिजिक्स में परास्नातक किया है। कांग्रेस ने 38 साल के प्रदीप भगत को डोडा पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है। प्रदीप ने इंग्लिश में पीएचडी की है।

 

पूजा ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, विस क्षेत्र-इंद्रवल, पार्टी-नेकां
इंद्रवाल से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 40 साल की पूजा ठाकुर को मैदान में उतरा है। पूजा राजनीतिक विज्ञान विषय में एमए हैं। वह किश्तवाड़ के लोपरा गांव की रहने वाली हैं।

 

फातिमा बेगम, उम्र 28 वर्ष, विस क्षेत्र-इंद्रवल, पार्टी-डीपीएपी
इंद्रवाल सीट से ही डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी ने 28 साल की फातिमा बेगम पर विश्वास जताया है और उनको उम्मीदवार बनाया है। फातिमा की उचत्तम शिक्षा 12वीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed