फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir election PM Narendra Modi Rally At MA Stadium, Jammu and Kashmir

PM Modi Rally: 'ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है', जम्मू में पीएम बोले-सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया

Sat, 28 Sep 2024 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Sep 2024 01:19 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। 

विज्ञापन
Jammu And Kashmir election PM Narendra Modi Rally At MA Stadium, Jammu and Kashmir
Narendra Modi - फोटो : X@BJP

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के एमए स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली के दौरान कहा कि ये चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। आज शहीद वीर सरदार भगत सिंह की जन्मजयंती भी है। देश के करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भगत सिंह जी को मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। 
विज्ञापन


यहां के लोग आतंक नहीं, अलगाववाद चाहते हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा नहीं चाहते हैं। यहां के लोग शांति और समृद्धि चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। और यह सुनिश्चित करने के लिए यहां के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग आतंक, अलगाव और खून-खराबा अब नहीं चाहते हैं। यहां के लोग अमन-शांति चाहते हैं।

भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।
 

भाजपा ने गोली का जवाब गोले से दिया: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले। आपके हिस्से तो सिर्फ और सिर्फ तबाही आई। ये जो हमारी पीढियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी। जम्मू का बहुत बड़ा हिस्सा बॉर्डर से सटा है। आप वो दौर याद कीजिये, जब सीमापार से आए दिन गोले बरसते थे, आए दिन मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज चलती थी कि 'एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन'। उधर से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे। लेकिन जब भाजपा की सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया, तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "देश के लिए मर मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती। यही कांग्रेस है जिसने 4 दशक तक हमारे फौजी परिवारों को 'वन रैंक वन पेंशन' के लिए तरसाया। कांग्रेस ने हमारे फौजियों से झूठ बोला। ये कहते थे कि 'वन रैंक वन पेंशन', OROP से खजाने पर जोर पड़ेगा लेकिन मोदी ने फौजी परिवारों के हित के आगे कभी भी खजाने को नहीं देखा है और इसलिए 2014 में सरकार बनने के बाद हमने OROP लागू किया। अब तक फौजी परिवारों को एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिल चुका है। हाल ही में हमने OROP को रिवाइव भी किया है जिससे फौजी परिवारों को और अधिक पैसा मिलना तय हुआ है।"

'इस बार की विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरूआत वाली होगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "आठ अक्टूबर को मां के नवरात्रि के दिन नतीजे आएंगे और हम सब तो माता वैष्णों देवी के साये में पले हैं और 12 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस बार की विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरूआत वाली होगी। जम्मू हो, सांबा हो, कठुआ हो, चारो तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, 'जम्मू की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार'।

'आज की जो कांग्रेस है वो पूरी तरह से 'शहरी नक्सलियों' के कब्जे में है'

पीएम मोदी ने कहा कि "आज की जो कांग्रेस है वो पूरी तरह से 'शहरी नक्सलियों' के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो न जाने क्या कारण है कि कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोट बैंक दिखता है। लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर वे उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं।"

'जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है'

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पार्टियों ने अपने नेताओं और परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी अपनी दोषपूर्ण नीतियों, उदासीनता और उपेक्षा के माध्यम से हमारी पीढ़ियों के पतन और शोषण के लिए महत्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, हम अपने लोगों के साथ हुए अन्याय को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

'ये नया भारत है... ये घर में घुस कर मारता है'

पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 सितंबर है, साल 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी... भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है... ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है कि अगर कुछ भी हिमाकत की... तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकालेगा। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने हमारी फौज से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है। क्या आप ऐसी कांग्रेस कपो माफ़ कर सकते हैं? देश के लिए मर-मिटने वालों का कांग्रेस कभी सम्मान नहीं कर सकती।


 

'कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन'

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी, ये संविधान के दुश्मन हैं। इन्होंने संविधान की स्पिरिट का गला घोंटा है। यहीं जम्मू में कईं-कईं पीढ़ियों से यहां रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। उन्हें कांग्रेस, NC और PDP ने इस हक से वंचित किया था। आज जम्मू-कश्मीर में आ रहे बदलाव से कांग्रेस-NC और PDP वाले भड़के हुए हैं। इन्हें आपका विकास पसंद नहीं है। ये लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी, तो फिर वो पुराना सिस्टम लाएंगे। ये फिर वो भेदभाव वाला निजाम लाएंगे, जिसका सबसे बड़ा शिकार हमारा जम्मू रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP ने जम्मू के साथ हमेशा अन्याय किया है। ये तुष्टिकरण के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आप इनके भाषण सुनिए कि कैसे डोगरा विरासत पर ये हमला करते हैं, महाराज हरी सिंह को बदनाम करने के लिए ये कैसे-कैसे लांछन लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed