{"_id":"60d73dfbce245417c551aff2","slug":"jammu-and-kashmir-education-board-preparation-to-release-10th-12th-result-in-the-first-week-of-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड: 10वीं-12वीं का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह जारी करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड: 10वीं-12वीं का परिणाम जुलाई के पहले सप्ताह जारी करने की तैयारी
Sat, 26 Jun 2021 08:17 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:17 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई से पहले रिजल्ट घोषित करने के दिए हैं निर्देश।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) 10वीं और 12वीं की रद्द परीक्षाओं का परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर सकता है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार पहले 10वीं और फिर 12वीं के नतीजे जारी होंगे। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला तय कर लिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 31 जुलाई से पहले तक 11वीं से 12वीं तक के सभी परिणाम जारी हो जाएंगे। समर जोन में 11वीं के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन मिलेगी। समर जोन के 10वीं और 12वीं के रेगूलर विद्यार्थियों को पहले हुए पेपर के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसका फार्मूला तय होने के बाद से बोर्ड परिणाम बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन
इस फार्मूले पर बन रहा रिजल्ट
परीक्षाएं रद्द होने से पहले दसवीं कक्षा के सोशल साइंस और इंग्लिश के पेपर हुए थे। इन पेपर में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों की औसत निकाली जाएगी। दोनों के औसत अंक तीसरे पेपर हिंदी या उर्दू में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: श्रीनगर जिले में सीआरपीएफ पर ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल
उसके बाद तीन पेपर सोशल साइंस, इंग्लिश और हिंदी के अंकों में जिन दो में सर्वश्रेष्ठ अंक होंगे उसकी औसत निकाली जाएगी जिसके अंक साइंस विषय में दिए जाएंगे। उसके बाद चार पेपरों सोशल साइंस, इंग्लिश, हिंदी और साइंस में किसी दो पेपर में सर्वश्रेष्ठ अंक वाले पेपरों के औसत अंक पांचवें पेपर गणित में दिए जाएंगे। इसी तरह से 12वीं में भी यही फार्मूला अपनाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने को कहा है। इस समय अवधि में जम्मू-कश्मीर बोर्ड सभी परिणाम जारी कर देगा। बोर्ड तय फार्मूले पर परिणाम तैयार कर रहा है। - वीना पंडिता, अध्यक्ष जेके स्कूल शिक्षा बोर्ड