फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Echo Hut and Cafeteria start at Golf Course Sidhra

जम्मू-कश्मीर: गोल्फ कोर्स सिद्दड़ा में ईको हट और कैफेटेरिया शुरू

Wed, 28 Apr 2021 02:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Apr 2021 02:20 PM IST
सार

लोगों के लिए आवास सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसमें पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Echo Hut and Cafeteria start at Golf Course Sidhra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने मंगलवार को जम्मू तवी गोल्फ कोर्स सिद्दड़ा में ईको लॉग हट और कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत इन निर्माण कार्यों पर क्रमश 1.85 करोड़ और 127.80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


ईको हट का 650 स्क्वेयर फीट और कैफेटेरिया का 6130 स्क्वेयर फीट पर निर्माण किया गया है। खान ने कहा कि यहां आने वाले लोगों के लिए आवास सुविधाएं विकसित की जाएं। इसमें पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएं। उन्होंने सजावटी पौधे और फूल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: खेल संघों में अब राजनीतिक रसूखदारों की नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को सुझाव दिया कि जेटीजीसी में एक स्वीमिंग पूल बनाया जाए, जिसके लिए सरकार ने उन्हें एक विस्तृत प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने गोल्फ कोर्स के के अलावा जल निकायों और अन्य सुविधाओं के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का अधिकारियों को निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed