फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir DGP statement on infiltration ceasefire and terrorism and appeals to religious leaders

जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ-संघर्षविराम और आतंकवाद पर बोले डीजीपी, धर्म गुरुओं से की ये अपील

Sat, 20 Mar 2021 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir DGP statement on infiltration ceasefire and terrorism and appeals to religious leaders
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर हुए समझौते के बाद से अभी तक एलओसी पर किसी तरह की कोई भी घुसपैठ की कोशिश नहीं देखने को मिली है। इसके अलावा संघर्षविराम के उल्लंघन की भी कोई घटना नहीं हुई। बता दें कि डीजीपी ने ये बातें श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


दिलबाग सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 बहुत ही बेहतरीन रहा और हम चाहते हैं कि 2021 उससे भी अच्छा रहे। पिछले वर्ष भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। अब जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच में एक अलग शाखा खोली गई है जिसका नाम एंटी-नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स रखा गया है। कहा कि ड्रग्स कश्मीर से सटी एलओसी के साथ साथ जम्मू के बॉर्डरों से भी इस पार भेजी जा रही है। पाकिस्तान द्वारा पिछले साल भारी मात्रा में ड्रग्स और नकदी के साथ साथ हथियार भेजे गए थे। हथियारों को भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रेन से जम्मू जा रहे हैं तो ध्यान दें: रेलवे स्टेशन पर होगा कोरोना टेस्ट, साथ ही ये बात न भूलें    
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में सक्रिय आतंकियों की सूची और आतंकी भर्ती को लेकर कहा कि कुछ युवा श्रीनगर में आतंकवाद में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए हम सक्षम हैं। इसमें धर्म गुरुओं और सोशल एक्टिविस्ट को भी अहम भूमिका निभानी होगी ताकि युवाओं को बंदूक से दूर रख सकें। पिछले साल करीब 35 से अधिक युवाओं को वापस मुख्यधारा में शामिल कराया गया जोकि आतंकवाद की राह पर निकल चुके थे। जबकि 12 युवाओं ने एनकाउंटर के दौरान सरेंडर भी किया।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी सुपारी, कत्ल की गुत्थी खुली तो हैरान रह गए लोग    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed