फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir DGP Dilbag singh alerts security forces

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी दिलबाग ने सुरक्षाबलों को किया अलर्ट, बोले-पाकिस्तान कर सकता है नापाक हरकत

Fri, 31 Jul 2020 03:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Jul 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir DGP Dilbag singh alerts security forces
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सुरक्षाबलों को किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। बता दें कि पाकिस्तान घाटी का माहौल बिगाड़ने के लिए त्योहारों के समय नापाक हरकत करता रहता है। इसी को लेकर सुरक्षबलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को बकरीद पर्व के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार और एसएसपी हसीब मुगुल के साथ बुधवार को अपने दौरे के दौरान डीजीपी ने रेजीडेंसी रोड, जहांगीर चौक, बाटामालू और डलगेट इलाके का दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में जमीनी सुरक्षा उपायों और बलों की तैनाती का जायजा लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बकरीद के मद्देनजर लोगों के अनुकूल माहौल सुनिश्चित करें तथा इस बात का भी ध्यान रखें कि कोविड के लिए जारी प्रोटोकाल का उल्लंघन न होने पाए। बकरीद का पर्व एक अगस्त से शुरू होकर तीन को समाप्त होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed