फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Devendra Rana, Salathia join BJP due to changed political atmosphere

जम्मू-कश्मीर: बदले सियासी माहौल से भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र राणा, सलाथिया

Tue, 12 Oct 2021 06:04 PM IST
करिश्मा चिब संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 12 Oct 2021 06:04 PM IST
सार

दोनों नेताओं व भाजपा के लिए लाभदायक रहेगा नेकां के कद्दावर नेताओं का पार्टी में शामिल होना। पीडीपी के कई बड़े नेता भी बदले सियासी माहौल के कारण पार्टी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Devendra Rana, Salathia join BJP due to changed political atmosphere
भाजपा

विस्तार

अनुच्छेद 370 व 35 ए की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में बदले सियासी परिदृश्य और अपने राजनीतिक अस्तित्व के कारण नेशनल कांन्फ्रेंस के बड़े नेताओ में शुमार देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया भाजपा में शामिल हुए हैं। नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी की अगुवाई में पिछले एक साल से कश्मीर केंद्रित दलों ने गुपकार गठबंधन के माध्यम से अपना राजनीतिक एजेंडा लोगों के समक्ष पेश कर दिया है। इस एजेंडे में अनुच्छेद 370 व 35ए को बहाल करवाना मुख्य बिंदु है। इसी के तहत पार्टियों के नेताओं ने अपनी राजनीतिक विचारधारा व बयानबाजी जारी रखी हुई हैं।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव अगले साल लगभग तय हैं। ऐसी स्थिति में जम्मू संभाग खासतौर से हिंदू बहुल जिलों जिसमें जम्मू जिले के अलावा सांबा, कठुआ और उधमपुर शामिल हैं, में नेकां व पीडीपी के नेताओं के समक्ष राजनीतिक अस्तित्व का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इसी कारण से पीडीपी के पूर्व महासचिव वेद महाजन, पूर्व राज्य सभा सांसद त्रिलोक सिंह वाजवा व सचिव फलैल सिंह भी बदले सियासी माहौल की वजह से पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र राणा दो बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव
नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा जम्मू जिले के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा का चुनाव भाजपा के उम्मीदवार से काफी कम अंतर से जीत चुके हैं। इस बार बदले सियासी माहौल में उनके समक्ष राजनीतिक अस्तित्व का सवाल खड़ा हो गया था। वहीं नेकां वर्तमान परिदृश्य में कश्मीर केंद्रित राजनीति को ही मुख्य प्राथमिकता दे रही है। सांबा की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से सुरजीत सिंह सलाथिया भी बदले सियासी समीकरण को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

भाजपा में शामिल होना राणा और सलाथिया के लिए फायदेमंद
नई परिस्थितियों में देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का भाजपा में शामिल होना दोनो के लिए फायदेमंद है। इससे नगरोटा हो या विजयपुर विधानसभा सीटें यहां पर उम्मीदवार पार्टी किसी को भी बनाए भाजपा के लिए जीतना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। नेकां के पूर्व मंत्री नासिर असलम वानी के अनुसार देवेंद्र सिंह राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया का नेकां का छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि राणा और सलाथिया ने किन कारणों से पार्टी को छोड़ा इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed