{"_id":"61fa42080a6648231f60d72e","slug":"jammu-and-kashmir-demand-to-get-the-border-battalion-recruitment-process-done-soon-the-candidates-scuffle-with-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर बटालियन भर्ती प्रकिया जल्द करवाने की मांग, अभ्यथियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर बटालियन भर्ती प्रकिया जल्द करवाने की मांग, अभ्यथियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए
Wed, 02 Feb 2022 02:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:04 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में बार्डर बटालियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने बिक्रम चौक पर प्रदर्शन किया। हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जम्मू के बिक्रम चौक पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में बार्डर बटालियन भर्ती के अभ्यर्थियों ने बिक्रम चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई माह बीतने के बाद भर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर हीलाहवाली करने का आरोप भी लगाया है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने बताया कि वह शारीरिक परीक्षा पास कर चुके हैं।
विज्ञापन
बावजूद उनकी लिखित परीक्षा नहीं ली जा रही है। हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इससे पहले मंगलवार को बीएसएफ और सीआईएसएफ की भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी नहीं होने पर अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने तवी पुल पर स्थिम महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास हाईवे को जाम कर सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एक घंटे तक चक्का जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द चयन सूची जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बीएसएफ और सीआईएसएफ भर्ती के अभ्यर्थी मंगलवार को तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास एक हुए। इस दौरान अंतिम चयन सूची जारी नहीं होने के विरोध में नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। एक घंटे तक यातायात बाधित होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।