फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Delimitation Commission's tour schedule fixed, invitaion send to recognized parties for talk

जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग के दौरे का कार्यक्रम तय, मान्यता प्राप्त दलों को भेजा बातचीत का न्योता

Thu, 01 Jul 2021 11:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 01 Jul 2021 11:49 PM IST
सार

नौ जुलाई को आयोग जम्मू में सात जिलों के डीसी से संवाद कर चार दिवसीय दौरे का करेगा समापन।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Delimitation Commission's tour schedule fixed, invitaion send to recognized parties for talk
Lt Governor manoj sinha - फोटो : @manojsinha_

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग के छह जुलाई से शुरू हो रहे चार दिवसीय पहले दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। अपने दौरे में तीन दिन आयोग की टीम राजनीतिक दलों के नेताओं से विचार-विमर्श करेगी। इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को न्योता भेजने का सिलसिला चुनाव कार्यालय की ओर से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा भी जो कोई बात करना चाहेगा उसे आयोग की ओर से समय दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई के नेतृत्व में छह जुलाई को टीम श्रीनगर पहुंचेगी। यहां पूरे दिन वह राजनीतिक दलों के नेताओं से संवाद करेगी। अगले दिन टीम पहलगाम जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: अनंतनाग में पुलिस नाके पर आंतिकयों ने बरसाई गोलियां, एक जवान घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राजनीतिक पार्टी के नुमाइंदों से विचार-विमर्श के साथ ही टीम दक्षिणी कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम व पुलवामा के डीसी से संवाद करेगी। दोपहर बाद यह टीम श्रीनगर लौटकर कश्मीर संभाग के छह जिलों के डीसी से संवाद करेगी। आठ जुलाई को आयोग की टीम किश्तवाड़ जाएगी, जहां राजनीतिक नुमाइंदों से परिसीमन को लेकर उनके सुझाव लेगी। साथ ही तीन जिलों डोडा, रामबन व किश्तवाड़ से संवाद कर उनका फीडबैक लेगी।

इसी दिन शाम को आयोग का दल जम्मू में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मिलेगा। अगले दिन नौ जुलाई को आयोग की टीम जम्मू संभाग के शेष सात जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजोरी व पुंछ के डीसी के साथ बैठक करेगी। चुनाव कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक दलों को आमंत्रण भेजने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि यह सिलसिला अगले दो दिन में पूरा हो जाएगा। वहीं, आयोग के दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

लोकतंत्र में विश्वास, चुनाव चाहने वाले परिसीमन में भाग लेंगे: उप राज्यपाल
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि परिसीमन आयोग परिसीमन अधिनियम के तहत काम करता है। जिनका लोकतंत्र में विश्वास है और जो विधानसभा चुनाव चाहते हैं वे निश्चित रूप से इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। श्रीनगर में सुशासन पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि आयोग का परिसीमन का बिल्कुल पारदर्शी तरीका है। जब राजनीतिक पार्टियाें और आम जनता की भागीदारी होगी तो बेहतर विधानसभा का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed