{"_id":"5dfc9a088ebc3e87e13bec29","slug":"jammu-and-kashmir-defused-grenade-found-outside-the-state-s-biggest-fruit-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः फल सब्जी मंडी के बाहर मिला ग्रेनेड, सच पता लगने पर लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः फल सब्जी मंडी के बाहर मिला ग्रेनेड, सच पता लगने पर लोगों ने ली राहत की सांस
Fri, 20 Dec 2019 03:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सबसे बड़ी फल सब्जी मंडी के पास एक ग्रेनेड मिलने से दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस बुलाई गई, जिससे पता चला कि यह ग्रेनेड का खोल है जिसमें विस्फोटक सामग्री नहीं थी। पिन भी निकली हुई थी। नरवाल पुलिस ने ग्रेनेड के खेल को जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को किसी ने फोन पर सूचना दी कि मंडी स्थित पीएचई कार्यालय के पास ग्रेनेड पड़ा है। मौके पर लोगों को भी ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिल गई। इससे कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। लोगों में दहशत का माहौन बन गया।
विज्ञापन
वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। ग्रेनेड को जांचा गया तो तो उसमें किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री नहीं थी। यह सिर्फ ग्रेनेड का खोल था जिसकी पिन भी निकली हुई थी। चौकी प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया ने कहा कि ग्रेनेड पूरी तरह से खोखला था। सिर्फ इसका बाहरी हिस्सा पड़ा था। हालांकि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था। इसे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन