जम्मू-कश्मीरः वहीद पारा के घर समेत विभिन्न ठिकानों पर काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने की छापेमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद पारा के निवास सहित विभिन्न ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे। इस कार्रवाई में क्या-क्या बरामद हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं है। कई ठिकानों पर कार्रवाई अभी चल रही है। यह कार्रवाई, हवाला धन, पाकिस्तान के साथ व्यापार और कुछ बैंक खातों से लेन देन के संबंध में की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ जिले के विभिन्न स्थआनों पर तलाशी ली। इन ठिकानों में एक पीडीपी नेता वहीद पारा का निवासी स्थान भी शामिल है। वहीद पारा फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में हैं। उन्हें पिछले माह दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था।
वहीद पर वर्ष 2019 में आम चुनावों के दौरान हिजबुल आंतिकयों से मदद लेने का आरोप है। वहीद ने हाल ही में डीडीसी चुनाव भी लड़ा था, और जीत भी दर्ज की थी परंतु ऑनलाइन शपथ ग्रहण की अनुमति न मिलने के कारण वह शपथ नहीं ले सके हैं।
निजी अस्पताल के संचालक के घर पर भी दबिश
सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के हैदरपोरा में एक निजी अस्पताल के मालिक के घर पर छापा भी पड़ा है, जो पहले पीडीपी से संबद्ध था।
वहीद को शपथ न दिलाना प्रशासन की शरारत: महबूबा
उधर, डीडीसी चुनावों में जीत हासिल करने वाले पीडीपी युवा नेता वहीद पारा शपथ न दिलाए जाने के पीछे महबूबा ने इसे प्रशासन की एक शरारत बताया। महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को किए एक ट्वीट में लिखा कि एनआईए अदालत ने जिला उपायुक्त को पीडीपी के वहीद पारा को शपथ दिलाने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था। फिर भी प्रशासन ने इस आदेश का उल्लंघन किया।