{"_id":"63b6b69621c7270bbd0b7bd3","slug":"jammu-and-kashmir-convoy-of-crpf-jawans-reached-rajouri-handled-the-front-in-dhangri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: CRPF जवानों का काफिला राजोरी पहुंचा, ढांगरी में संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: CRPF जवानों का काफिला राजोरी पहुंचा, ढांगरी में संभाला मोर्चा
Thu, 05 Jan 2023 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:08 PM IST
सार
सीआरपीएफ जवानों का काफिला राजोरी के ढांगरी में पहुंचा। जवानों ने यहां सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दो हजार से ज्यादा जवानों को अल्पसंख्यकों की आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भेजा जाना है।
विज्ञापन
CRPF in Rajouri
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। इसी के चलते गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों का काफिला राजोरी के ढांगरी में पहुंचा। जवानों ने यहां सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी व पुंछ जिले में सीआरपीएफ की अतिरिक्त 20 कंपनियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। दो हजार से ज्यादा जवानों को अल्पसंख्यकों की आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भेजा जाना है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी और पुंछ जिले आतंकवाद के शुरुआती दौर में खासे प्रभावित रहे।
विज्ञापन
इसे लेकर सरपंच धीरज शर्मा ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा की मांग की और एलजी ने कहा कि उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों को 7 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। वह त्वरित कार्रवाई के लिए एलजी मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।'
विज्ञापन
राजोरी में 1990 के दशक में भी इस तरह की घटनाएं होती थीं। धीरे धीरे राजोरी और पुंछ में आतंकवाद कम होता गया और सुरक्षाबलों की तैनाती में कमी की गई। यहां तक कि विलेज डिफेंस कमेटियों के लोगों से हथियार भी ले लिए गए। इन कमेटियों को दोबारा बहाल करने की मांग उठी है।