फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Congress, Raman Bhalla appointed as executive head, had met Sonia Gandhi a few days ago

Jammu Kashmir Congress : रमण भल्ला बनाए गए कार्यकारी प्रधान, कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी से की थी मुलाकात

Thu, 16 Dec 2021 11:29 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 11:29 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रमण भल्ला को प्रदेश का कार्यकारी प्रधान बनाया गया है। गत दिवस ही भल्ला ने नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Congress, Raman Bhalla appointed as executive head, had met Sonia Gandhi a few days ago
रमण भल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रमण भल्ला को प्रदेश का कार्यकारी प्रधान बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष की ओर से इस प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। गत दिवस ही भल्ला ने नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


इसे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी में नए स्मीकरण के लिहाज से भी देखा जा रहा है। जम्मू संभाग में भल्ला पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। गत दिवस ही हाईकमान ने आजाद समर्थक गुट के जेकेपीसीसीके पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष जीएम सरूरी, गुलाम नबी मोंगा, मोहम्मद अनवर भट्ट का पार्टी पद से इस्तीफा मंजूर किया था।
विज्ञापन


मौजूदा अध्यक्ष जीए मीर को लेकर भी पार्टी के भीतर विरोध स्वर उभरते रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जम्मू संभाग में पार्टी नेतृत्व को संतुलित बनाने के लिए भल्ला को नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed