{"_id":"61325f55da30d471474702b0","slug":"jammu-and-kashmir-classes-in-vaishno-devi-university-from-september-20-dc-gives-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में कक्षाएं 20 सितंबर से, डीसी ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में कक्षाएं 20 सितंबर से, डीसी ने दी अनुमति
Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
सार
वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 15 दिन पर छात्रों-स्टाफ की होगी कोरोना जांच। वीसी बोले-छात्रों को 15 तक रिपोर्ट करने को कहा।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 20 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। रियासी के डीसी ने कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दी है। प्रत्येक 15 दिन पर छात्रों तथा शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिन्हा ने बताया कि छात्रों को 10 से 15 सितंबर के बीच विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। छात्रों की संख्या अधिक होने पर रोस्टर पर कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सहायक प्रोफेसर के लिए आठ से कर सकेंगे आवेदन, डोमिसाइल अनिवार्य
विज्ञापन
इसके साथ ही ऑनलाइन भी कक्षाएं चलेंगी जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। बताया कि कैंपस में आने वाले सभी छात्रों का रैपिड टेस्ट होगा। यदि किसी को टीकाकरण कराने की जरूरत होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।