फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir ceasefire violation by Pakistan in KG sector of Mendhar

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत, मेंढर में तोड़ा सीजफायर, जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

Fri, 08 Nov 2019 08:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir ceasefire violation by Pakistan in KG sector of Mendhar
इनसेट में शहीद जवान राहुल भैरू सुलागेकर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं घुसपैठ की फिराक में जुटे दो आतंकी भी सेना ने सीमा पर मार गिराए हैं।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों की माने तो शुक्रवार तड़के आतंकी व पाकिस्तानी सेना के जवान केजी सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते उन्हें घुसपैठ न करने के लिए पहले चेतावनी दी गई। जिसके बाद आतंकियों और पाक सेना के जवानों ने भारतीय जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो घुसपैठियों को जीरो लाइन पर मार गिराया। जिसके बाद से पाकिस्तानी सेना लगातार केजी सेक्टर में रुक-रूक कर फायरिंग कर रही है।  
विज्ञापन


केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। उधर कश्मीर के करनाह में भी एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि शहीद जवान राहुल भैरू सुलागेकर कर्नाटक के रहने वाले थे। वह शुक्रवार को केजी सेक्टर में हुई गोलाबारी में शहीद हुए हैं। 

सोपोर में हिजबुल के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लोगों को धमकाने और भयभीत करने के मामले में पुलिस ने चार ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

ये सभी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि सोपोर में गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू की पहचान रमीज अहमद मल्ला, रियाज खालिक पर्रे, वसीम मंजूर गाजी और इखलाक इम्तियाज शेख के रूप में हुई है। 

राफि याबाद में चटलूरा-गुंदमालराज मोड़ पर वाहनों की जांच के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ  डांगीवाचा थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

ज्ञात हो कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में स्थानीय लोगों को धमकी देने और भयभीत करने में बुधवार को भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से लश्कर-ए-ताइबा तथा हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed