फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Body of third terrorist killed in Dadal village recovered, missing after encounter on July 8

जम्मू-कश्मीर: दादल गांव में मारे गए तीसरे आतंकी का शव बरामद, आठ जुलाई को मुठभेड़ के बाद से था लापता

Tue, 13 Jul 2021 12:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार दादल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के बाद गांव के लोगों ने पास से गुजरने वाली मनावर तवी में किसी के शव को बहते हुए देखा।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Body of third terrorist killed in Dadal village recovered, missing after encounter on July 8
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सुंदरबनी सेक्टर के दादल गांव में आठ जुलाई को सेना और दहशतगर्दों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों में से एक का शव सोमवार को सेना ने बरामद किया है। मारे गए आतंकियों की तलाश में सेना की ओर से चलाए गए खोज अभियान में दो शवों को मुठभेड़ वाले दिन ही बरामद कर लिया गया था।

विज्ञापन


इसके दूसरे दिन से ही क्षेत्र में तलाशी अभियान समाप्त कर दिया गया। लेकिन, दहशतगर्दों के इस गुट के तीसरे आतंकी का शव सोमवार दोपहर को दादल गांव के पास से गुजरने वाली मनावर तवी के किनारे से मिला। जानकारी के अनुसार दादल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने के बाद गांव के लोगों ने पास से गुजरने वाली मनावर तवी में किसी के शव को बहते हुए देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना उन्होंने सेना के कैंप में दी। इसके बाद सेना की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान कुछ ही दूरी पर जाकर तवी के किनारे से उसी गुट के आतंकी का शव मिला। बीते वीरवार को हुई इस मुठभेड़ में सेना के भी दो जवान शहीद हो गए थे। सेना ने इस आंतकी के पास से खाने पीने के सामान के अलावा कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मददगार बनी सेना: आईडी ब्लास्ट और अन्य हादसों में अंग गवाने वालों को सेना ने दी सहायता, देखिए तस्वीरें

यह आतंकी भी पूरी तरह से सेना की वेशभूषा में था। आतंकी का शव मिलने के बाद सेना ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर शव को वहीं दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed