{"_id":"61110a658ebc3e737d32a224","slug":"jammu-and-kashmir-bjp-sarpanch-and-his-wife-killed-by-terrorists-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकियों ने की हत्या, दहशतगर्दों की तलाश में अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकियों ने की हत्या, दहशतगर्दों की तलाश में अभियान जारी
Mon, 09 Aug 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 04:28 PM IST
सार
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की हत्या कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा सरपंच गुलाम रसूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में कुलगाम के एक सरपंच और उनकी पत्नी की सोमवार दोपहर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने रेडवानी बाला से भाजपा सरपंच गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सरपंच गुलाम रसूल डार कुलगाम भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष के अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन
भाजपा जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने अनंतनाग आतंकवादी हमले में गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की हत्या की निंदा की है। ठाकुर ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हमला और उनकी हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
वहीं, पीडीपी मुखिया ने कहा कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ कि आज भाजपा सरपंच और उनकी पत्नी की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
यह भी पढ़ें- आतंकियों ने दोहराई तारीख: बीते साल नौ अगस्त को अब्दुल की तरह आज रसूल को मार डाला, पढ़ें नेताओं पर कब-कब हुए हमले