फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir- BJP challenges Hizbul Mujahideen chief Sayeed Salahudeen to fight elections

जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने हिजबुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

Mon, 15 Oct 2018 02:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग Updated Mon, 15 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir- BJP challenges Hizbul Mujahideen chief Sayeed Salahudeen to fight elections
हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन

भाजपा नेता और पार्टी उपाध्यक्ष सोफी युसुफ ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को यहां आकर चुनाव में शामिल होने की चुनौती दी है। सोफी का बयान ऐसे समय में आया है जब रियासत में तीन चरण के निकाय चुनाव का मतदान हो चुका है और चौथे चरण के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है।

विज्ञापन

 
खनाबल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोफी ने कहा कि, सलाहुद्दीन इन दिनों पाकिस्तान में है उसे चाहिए कि वह यहां आकर चुनाव का हिस्सा बनें और लोगों की समस्याओं को खत्म करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पंचायत चुनाव में भाग लें। जितने भाजपा प्रत्याशी चुनाव में भाग लेंगे वह भारी मतों से विजयी होंगे। रियासत की दो प्रमुख पार्टियों ने इन चुनावों में भाग नहीं लिया जबकि पर्दे के पीछे से इन पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


रियासत की जनता जानती है कि यहां भाजपा ने विकास के रफ्तार को तेज किया जबकि पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने जनता को बेवकूफ बनाया। आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को हर जगह सफलता मिलेगी। जनता ने घरों से निकल कर बहिष्कार करने वालों को सबक सिखाया है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस नहीं चाहती थी कि यहां निकाय और पंचायत के चुनाव हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed