फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir becomes the second union territory after Andaman and Nicobar to provide 100 percent tap water to schools

जम्मू-कश्मीर: अब हर छात्र पी रहा शुद्ध जल, स्कूलों में नल से जल पहुंचाने वाला दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बना

Sat, 28 Aug 2021 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Aug 2021 05:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर 2020 को देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आह्वान किया था। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने 2 अक्तूबर 2020 को जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों के अभियान का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir becomes the second union territory after Andaman and Nicobar to provide 100 percent tap water to schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाद स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंचाने वाला दूसरा केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सभी 22422 स्कूलों और 23926 आंगनबाड़ी केंद्रों में नल के कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से विकास की गंगा बह रही है। धरती के स्वर्ग की पाठशालाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुचारु नल कनेक्शन स्थापित हो चुके हैं। नौनिहालों को पीने के लिए शुद्ध जल मिल रहा है। कश्मीरी भाई-बहनों ने जिस कश्मीर का सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन जम्मू-कश्मीर के एमडी सैय्यद आबिद रशीद शाह ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के हर स्कूल में नल का कनेक्शन पहुंचाना और शुद्ध जल की आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य कठिन था लेकिन हमने यह काम समय से पहले पूरा किया। स्कूलों में भविष्य में भी जलापूर्ति स्थायी रहे इसके लिए निरंतर निगरानी और स्त्रोतों को सुचारु रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले साल शुरू हुआ था 100 दिन का अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर 2020 को देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आह्वान किया था। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने 2 अक्तूबर 2020 को जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों के अभियान का शुभारंभ किया। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों को पत्र लिखकर स्कूलों में पेयजल और शौचालयों में हाथ धोने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया था।

वर्ष 2022 तक हर घर में होगा नल कनेक्शन
शेखावत ने बताया कि जम्मू और कश्मीर ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 तक हर ग्रामीण घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में 1835190 ग्रामीण परिवार हैं जिनमें से 1027000 (56 प्रतिशत) से अधिक परिवारों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। गांदरबल और श्रीनगर तो पूरी तरह से हर घर नल जिला बन गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 1056 गांव ऐसे हैं जहां के घरों में अब पीने का शुद्ध पेयजल उनके नल से मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed