फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir bank atm loot case, five kashmiri and one haryana man arrested

जम्मू एंड कश्मीर बैंक की एटीएम लूट मामले में छह गिरफ्तार, मशीन उखाड़ कर ले गए थे लुटेरे

Sun, 06 Jan 2019 08:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 06 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir bank atm loot case, five kashmiri and one haryana man arrested
नाले में बरामद हुई थी लूटी हुई एटीएम मशीन, नगद था गायब - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के शामचक क्षेत्र से जेके बैंक की शाखा परिसर से एटीएम उखाड़ लेने और नकदी चुरा लेने के आरोप में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच कश्मीर और एक हरियाणा का बताया जा रहा है। आरोपियों से लूटे गए करीब 11 लाख में से आठ लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उनसे दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। एक छोटा जेनसेट और कटर भी मिला है। कानाचक पुलिस पूछताछ कर रही है। आशंका है कि आरोपियों का आतंकी कनेक्शन भी हो।
विज्ञापन


वारदात चार जनवरी को तीन बजे हुई थी। शामचक स्थित जेके बैंक की गुड़ा सिंघू शाखा के परिसर में लगी एटीएम को चोर उखाड़ ले गए थे। उसे काटकर नकदी चुरा ली। क्षतिग्रस्त एटीएम अखनूर के चौकी चौरा क्षेत्र से बरामद हुई थी। पुलिस ने जेके बैंक प्रबंधन से इसकी जानकारी ली और पता चला कि इसमें 10 लाख 92 हजार रुपये थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन


कुछ सूचना हाथ लगने के बाद सांबा और कठुआ पुलिस से भी संपर्क किया गया। शनिवार की रात को पुलिस ने सांबा और कठुआ क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास एक स्कारपियो कार और आई- 10 कार भी थी। पुलिस ने आरोपियों से अभी 8 लाख 80 हजार रिकवर किए हैं। बाकी का पैसा अभी नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर से जुटाई जानकारी

jammu and kashmir bank atm loot case, five kashmiri and one haryana man arrested
ज़मीन से काट ले गए थे एटीएम मशीन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू पुलिस ने कुलगाम और शोपियां जिले की पुलिस से संपर्क किया है। पकड़े गए पांच आरोपी इन्हीं दो जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस इनका पुराना रिकार्ड निकाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इन लोगों का कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है। जम्मू में एटीएम लूट की कई वारदातें हुई हैं। इन सबको जोड़कर देखा जा रहा है। कश्मीर में आतंकी एटीएम लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

ड्यूटी से गायब था गार्ड
घटना के दिन जांच में पता चला था कि एटीएम का गार्ड ड्यूटी से गायब था। वह बिना सूचना दिए रात आठ बजे ही घर चला गया था। तब पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed