फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Back to Village can be model in country said Advisor to Lieutenant Governor

जम्मू-कश्मीरः देश में मॉडल के तौर पर दोहराया जा सकता है ’बैक टू विलेज’- उपराज्यपाल के सलाहकार

Sat, 30 Nov 2019 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Back to Village can be model in country said Advisor to Lieutenant Governor
सलाहकार फारूक खान - फोटो : सोशल मीडिया

बैक टू विलेज कार्यक्रम को ‘विकास का मिशन’ करार देते हुए उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि इस सफल महत्वपूर्ण कार्यक्रम को भारत में एक मॉडल के रूप में दोहराया जा सकता है। गांवों में प्रगति के बिना देश की समृद्धि संभव नहीं है। खान जम्मू जिले के मढ़ ब्लॉक में कल्याणपुर पंचायत में बैक टू विलेज -2 के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने ’बैक टू विलेज’ कार्यक्रम को नई सोच बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उद्देश्य मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के साथ ग्रामीण भारत को प्रगति और समृद्धि की राह पर ले जाना है। पंचायतों को सशक्त बनाया गया है। संस्थानों को गांवों में समग्र विकास लाने के लिए अधिक धन दिया जाता है।
विज्ञापन


मढ़-झिड़ी क्षेत्र को ’जम्मू की सब्जियों की टोकरी’ करार देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों से उक्त ब्लॉक के लोगों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए कहा, जिससे स्थानीय किसानों की आय बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्षेत्र में बाबा जित्तो तीर्थ स्थल धार्मिक पर्यटन के लिए गेम चेंजर हो सकता है, जिसमें आवासों में बुनियादी ढांचे का विकास करके और तीर्थयात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। सलाहकार ने खेलों में स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को तराशने के लिए गांव में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

उन्होंने झिड़ी में सामुदायिक स्वच्छता इकाई के लिए आधारशिला रखी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस ढांचे पर मॉडल गांव की योजना के तहत 22.5 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।

इससे पूर्व सलाहकार ने खेल कार्यक्रम का उद्घाटन किया। खान ने ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों की शिकायतों और मांगों को भी सुना। सूचना, जनसंपर्क निदेशालय के सांस्कृतिक विभाग से संबद्ध जम्मू के कलाकारों द्वारा बैक टू विलेज, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य सरकारी योजनाओं पर लोक गीत, डोगरी और पहाड़ी गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed