फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Arrested in three PSAs including sarpanch of Kupwara for drug smuggling

जम्मू-कश्मीर: नशा तस्करी में कुपवाड़ा के सरपंच समेत तीन पीएसए में निरुद्ध

Thu, 30 Dec 2021 09:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस की डोजियर पर मंडलायुक्त ने की कार्रवाई। आरोपी इससे पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार। पकड़े गए तस्कर युवाओं को ड्रग्स की जाल में फंसाते रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Arrested in three PSAs including sarpanch of Kupwara for drug smuggling
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशा तस्करी के आरोप में उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा के सरपंच समेत तीन तस्करों पर प्रशासन ने पीएसए लगाया है। पुलिस की डोजियर पर मंडलायुक्त कश्मीर ने पीएसए का आदेश जारी किया। पुलिस ने बताया कि तीनों लगातार तस्करी में लिप्त रहे हैं। वे युवाओं को ड्रग्स की जाल में फंसाते रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोलाब के डरपोरा के सरपंच मंजूर अहमद लोन, बटपोरा हायहामा के बिलाल अहमद गनेई व लालपोरा कोलाव के तारिक अहमद भट की पीएसए के तहत गिरफ्तारी हुई है। सरपंच पहले भी लालपोरा थाने में तीन बार नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। बिलाल व तारिक भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन तीनों की पीएसए में गिरफ्तारी तस्करों के खिलाफ सख्ती की दिशा में कदम है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से सूचनाएं दें ताकि इस जंग को जीता जा सके। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed