{"_id":"5a8be6364f1c1b805a8bacdd","slug":"jammu-and-kashmir-arms-ammunition-recovered-by-security-force-in-poonch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: भारतीय चौकियों पर कब्जा कर पाक झंडा फहराना चाहती थी बैट, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: भारतीय चौकियों पर कब्जा कर पाक झंडा फहराना चाहती थी बैट, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैट हमले का मकसद भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा कर वहां पाकिस्तानी झंडा फहराने का था। पुंछ जिले के करमाड़ा सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान के बैट हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान में मिले भारी मात्रा में गोला-बारूद उनके इरादे दर्शाते हैं।
सर्च आपरेशन में सेना ने डिस्पोजबल राकेट, प्रोपेल्ड ग्रेनेड, एंटी पर्सन माइन, राकेट लांचर और यूबीजीएल लांचर जैसे बड़े हथियारों के साथ पाकिस्तानी झंडा भी बरामद किया है। इससे पूर्व जितने भी बैट हमलों को अंजाम दिया गया है अथवा भारतीय सेना द्वारा नाकाम किया गया है उनमें कभी भी पाकिस्तानी झंडा बरामद नहीं हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना और उसके सैनिकों की वर्दी में आतंकियों और बैट टीम भारतीय सेना की चौकी पर हमला कर वहां मौजूद जवानों की बर्बरता पूर्वक हत्या कर चौकी पर कब्जा करना चाहती थी।
विज्ञापन
गोलाबारी के बीच इस पार आकर आतंकी भारतीय सेना की चौकी पर पाकिस्तानी झंडा फहराना चाहते थे। पाकिस्तानी सेना पिछले कुछ महीनों से आतंकियों के साथ मिल कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना बना रही थी।

इसके लिए आतंकी संगठनों के सरगनाओं, आईएसआई के अधिकारियों, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और एसएसजी अधिकारियों के बीच कई गुप्त बैठकें हुई थीं। रविवार को पाकिस्तान ने इसी योजना को अंजाम देने का विफल प्रयास किया।
पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने, नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर कब्जा करने और वहां तैनात सेना के जवानों की निर्मम हत्या करने के मकसद से रविवार को बैट हमले को अंजाम दिया था।