{"_id":"61b9c1bffc26db418a0e9d22","slug":"jammu-and-kashmir-another-vertical-garden-approved-in-jammu-parking-will-be-built-in-panjtirthi-estate-quarter-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू में एक और वर्टिकल गार्डन को मंजूरी, पंजतीर्थी एस्टेट क्वार्टर परिसर में बनेगा पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू में एक और वर्टिकल गार्डन को मंजूरी, पंजतीर्थी एस्टेट क्वार्टर परिसर में बनेगा पार्किंग
Wed, 15 Dec 2021 03:51 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:51 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक में कई परियोजनाओं को दी गई मंजूरी। इसके साथ ही सड़कों के अपग्रेडेशन, पिकअप-ड्राप लोकेशन, प्राइस पार्किंग, सजावटी लाइटिंग, नए जल केंद्र, साइनेज, विशेष बच्चों के लिए पैदल रूट, अप्सरा, रेजीडेंसी व रघुनाथ बाजार के इलाकों में अंडरग्राउंड सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (वर्टिकल गार्डन)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में वर्टिकल गार्डन फेज-2 तथा पंजतीर्थी में एस्टेट क्वार्टर परिसर में पार्किंग बनेगा। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को इसे मंजूरी दी गई। मंडलायुक्त डा. राघव लंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुबारक मंडी में लाइब्रेरी व कैफेटेरिया, बाहु फोर्ट में लाइट एंड साउंड शो, तवी नदी में गिरने वाले नाले को रोकने तथा एसटीपी के निर्माण को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बाग-ए-बाहु में समुद्रशाला के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई, लेकिन उसके बीच से टनल के जरिये गुजरने के प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया गया। इसके साथ ही सड़कों के अपग्रेडेशन, पिकअप-ड्राप लोकेशन, प्राइस पार्किंग, सजावटी लाइटिंग, नए जल केंद्र, साइनेज, विशेष बच्चों के लिए पैदल रूट, अप्सरा, रेजीडेंसी व रघुनाथ बाजार के इलाकों में अंडरग्राउंड सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में जानीपुर सड़क के विकास, हेरिटेज रेलवे स्टेशन व त्रिकुटा नगर नहर के विकास के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया क्योंकि यह स्थान मेट्रोलाइट प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट में आ सकते हैं। हरि सिंह पार्किंग सह वाणिज्यिक विकास प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दी गई। पीपीपी मॉडल पर यह प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के प्रस्तावित फंडिंग पद्धति को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अल्पसंख्यक पर हमले सहित कई आतंकी अपराधों में शामिल हिजबुल का आतंकी ढेर
स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
मंडलायुक्त डा. राघव लंगर व एडीजी मुकेश सिंह ने एमए स्टेडियम का दौरा कर गणतंत्र दिवस की तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान मंडलायुक्त ने स्टेडियम के पास बन रहे पावर स्टेशन का निर्माण कार्य 10 जनवरी तक पूरा करने को कहा। साथ ही स्टेडियम के आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने की हिदायत दी। सुरक्षा की फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।