फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Another patient of black fungus found, 1801 new cases of corona, 29 died

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक फंगस का मिला एक और मरीज, कोरोना के 1801 नए केस, 29 की मौत

Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
सार

24 घंटे में 2694 मरीज हुए स्वस्थ, जम्मू संभाग में 15 व कश्मीर में 14 मरीजों की मौत हुई।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Another patient of black fungus found, 1801 new cases of corona, 29 died
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस के एक और मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1801 नए मामले आए, साथ ही 29 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में 554 व कश्मीर में 1247 नए मामले मिले। हालांकि, 2694 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 30657 रह गई है। जम्मू संभाग में 15 व कश्मीर में 14 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


जीएमसी जम्मू में पांच, जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी कठुआ में दो, एसएसएच जम्मू में दो, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक, किश्तवाड़ जिला अस्पताल में एक, रियासी जिला अस्पताल में एक, कैपिटल अस्पताल जालंधर में एक, एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में चार, स्किम्स बेमिना में एक, स्किम्स सौरा में एक, जेएलएनएम श्रीनगर में दो, सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, जीएमसी अनंतनाग में चार, जिला अस्पताल शोपिया में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बाजार में ताजे आलू की कमी, बनी में तैयार हुई आलू की बंपर पैदावार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 153 नए संक्रमित मामले आए हैं। उधमपुर में 27, राजोरी में 92, डोडा में 67, कठुआ में 46, सांबा में 15, किश्तवाड़ में 25, पुंछ में 55, रामबन में 56, रियासी में 18 नए मामले आए हैं। श्रीनगर जिले में 329, बारामुला में 148, बडगाम में 194, पुलवामा में 143, कुपवाड़ा में 126, अनंतनाग में 100, बांदीपोरा में 52, गांदरबल में 67, कुलगाम में 76 और शोपियां में 12 नए मामले आए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 95 हजार 879 पर पहुंच गया है। मरीजों की मौतों का आंकड़ा 3992 पर पहुंच गया है। वहीं ब्लैक फंगस के मामलों का कुल आंकड़ा 13 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed