{"_id":"5be02283bdec2269bb420262","slug":"jammu-and-kashmir-an-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-ganderbal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गांदेरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म, आतंकी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गांदेरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ खत्म, आतंकी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली, हालांकि आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
गांदेरबल जिले के शुहमा क्षेत्र में यह एनकाउंटर चल रहा था। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की थी। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। लेकिन आतंकी फरार होने में कामयाब हो गए।
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मार गिराए गए थे। दूसरे आतंकी का शव भी रविवार को सर्च आपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया था।
इसके पास से एक एके-47 रायफ ल बरामद हुई थी। मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान मोहम्मद इरफान भट और दूसरे की शाहिद मीर के तौर पर हुई है। दो अन्य आतंकवादी मौके से भागने में कामयाब रहे।

#JammuAndKashmir: An encounter has broken out between terrorists and security forces in Shuhama area of Ganderbal district. More details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 5, 2018
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मार गिराए गए थे। दूसरे आतंकी का शव भी रविवार को सर्च आपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया था।
इसके पास से एक एके-47 रायफ ल बरामद हुई थी। मारे गए दोनों आतंकियों में से एक की पहचान मोहम्मद इरफान भट और दूसरे की शाहिद मीर के तौर पर हुई है। दो अन्य आतंकवादी मौके से भागने में कामयाब रहे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम सेना को शोपियां के खुदपोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घेराबंदी सख्त होता देखकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आतंकी मारे गए।
पुलिस के अनुसार इरफान पिछले साल आतंकी संगठन में शामिल हुआ था, जबकि शाहिद 2004 में आर्म्स के एक मामले में था। मौके से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहिद मीर एक आम नागरिक है वह कभी भी आतंकी संगठन में शामिल नहीं हुआ।