फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: After 24 days the lowest number of 1429 cases of corona infection

जम्मू-कश्मीर : 24 दिन बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम 1429 मामले, तीन मरीजो की मौत

Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

11 जनवरी 2022 को प्रदेश में 1148 मामलो के बाद संक्रमित मामलो की संख्या में उछाल आ गया था। मृतको का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 4702 पर पहुंच गया हैं। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After 24 days the lowest number of 1429 cases of corona infection
demo pic - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में 24 दिनो बाद कोरोना संक्रमण के सबसे कम 1429 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं। नए मामलो में 607 जम्मू संभाग से व 822 मामले कश्मीर संभाग से आए हैं। तीन मरीजो की मौत भी हुई हैं। दो मरीजो की मौत जम्मू संभाग में व एक मरीज की मौत कश्मीर में हुई हैं। 4077 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। ऐसे में सक्रिय मामले कम होकर  प्रदेश में 24080 रह गए हैं। 

विज्ञापन


11 जनवरी 2022 को प्रदेश में 1148 मामलो के बाद संक्रमित मामलो की संख्या में उछाल आ गया था। जिला स्तर पर बात करें तो नए मामलो में जम्मू जिले में 228, उधमपुर में 53, राजोरी में 12, डोडा में 135, कठुआ में 60, सांबा में चार, किश्तवाड़ में 47, पुंछ में 19, रामबन में 26, रियासी में 23 नए मामलो की पुष्टि हुई हैं। 
विज्ञापन


कश्मीर के श्रीनगर जिले में 266, बारामूला में 108, बडगाम में 86, पुलवामा में 34, कुपवाड़ा में 55, अनंतनाग में 61, बांदीपोरा में 47, गांदरबल में 45, कुलगाम में 96 व शोपिया में 21 नए मामले आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटो में प्रदेश में 73920 कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें 1429 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। प्रदेश में सक्रिय मामलो की बात करें तो जम्मू संभाग में 6831 सक्रिय मरीज ही रह गए हैं जबकि कश्मीर में 17229 मरीज हैं। मृतको का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 4702 पर पहुंच गया हैं। 

तीस लहर में इस तरह बढ़े थे मामले
11 जनवरी 2022 को  1148 संक्रमित मरीजो की पुष्टि
12 जनवरी 2022 को 1695
13 जनवरी 2022 को 1966
14 जनवरी 2022 को 2456
15 जनवरी 2022 को 3251
20 जनवरी 2022 को 5992
22 जनवरी 2022 को 6568
23 जनवरी 2022 को 6253
26 जनवरी 2022 को 5606
29 जनवरी 2022 को 4175
एक फरवरी 2022 को 2751
दो फरवरी 2022 को 2304
तीन फरवरी 2022 को 1982
चार फरवरी 2022 को 1429

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed