{"_id":"610d57fc8ebc3ec1c43af841","slug":"jammu-and-kashmir-actor-sonu-sood-sells-shoes-and-slippers-in-srinagar-promotes-the-stall-on-his-instagram-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फिर सुर्खियों में आए अभिनेता सोनू सूद, श्रीनगर में बेचे जूते-चप्पल, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फिर सुर्खियों में आए अभिनेता सोनू सूद, श्रीनगर में बेचे जूते-चप्पल, जानिए पूरा मामला
Fri, 06 Aug 2021 09:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:10 PM IST
सार
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर प्रशंसकों से स्टॉल पर आने को कहा।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में आम लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि वह सुर्खियां बन जाते हैं। शुक्रवार को श्रीनगर में भी उन्होंने सड़क किनारे जूते-चप्पल के एक स्टॉल का अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रचार कर सबको चौंका दिया। उन्होंने खरीदने वालों को 20 फीसदी छूट का ऑफर दिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर प्रशासन की नई फिल्म नीति के सिलसिले में यहां आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद शहर के बटमालू में बाजार की सड़कों पर घूमने निकले और पिछले एक दशक से जूते-चप्पल बेच रहे शमीम खान के स्टॉल पर पहुंचे गए। उनसे बातचीत के दौरान चप्पल की दरों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: शहर में बनेंगे दो नए चार्जिंग प्वाइंट, एक वक्त में 16 बसें हो सकेंगी चार्ज
विज्ञापन
साथ ही खरीद पर कुछ छूट देने को भी कहा। 48 वर्षीय अभिनेता सूद ने अपने प्रशंसकों से खान के स्टॉल पर जाने का आग्रह किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि जो भी जूते खरीदना चाहता है, शमीम भाई के स्टॉल पर आए। अगर आप मेरा नाम लेंगे तो वह आपको छूट देेंगे। वीडियो में अभिनेता ने दुकानदार से पूछा कि आप कितनी छूट दोगे इस पर शमीम खान कहते हैं 20 प्रतिशत।