फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 600 pending cases of building approval, huge flaws in online and offline applications

जम्मू-कश्मीर: भवन निर्माण मंजूरी के 600 मामले लंबित, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन में भारी खामियां

Wed, 25 Aug 2021 01:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 25 Aug 2021 01:37 PM IST
सार

 नगर निगम में जनवरी से लेकर अब तक 11 सौ आवेदन मिले।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 600 pending cases of building approval, huge flaws in online and offline applications
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम में भवन निर्माण के लिए आवेदन में कई खामियों के कारण मंजूरी नहीं मिल पा रही है। जनवरी 2021 से अब तक 11 सौ के करीब आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 600 मामले लंबित चल रहे हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन में कई खामियां पाई जा रही हैं। कुछ मामलों में नक्शे भी पास नहीं हुए है। फीस जमा न होने से भी मामले स्वीकृत नहीं हो पा रहे।

विज्ञापन


अन्य विभागों की कार्रवाई के भी कॉलम पूरे नहीं हैं। आवेदकों को नगर निगम त्रुटियां ठीक करने के लिए कह रहा है। लोग अपने स्तर पर ऑनलाइन त्रुटी को ठीक कर रहे हैं, लेकिन विभागीय कार्रवाई में सफल नहीं हो पा रहे। इस साल अभी तक गृह निर्माण के लिए 400 के करीब मामलों को स्वीकृति मिल पाई है। लोगों ने घर, कामर्शियल भवन, दुकानों के निर्माण के लिए आवेदन किया है। ऑफलाइन मिलने वाले आवेदनों में भी भारी खामियां है। इन खामियों को ठीक करने के लिए अब दोबारा से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


जेडीए के पास सिर्फ साठ मामलों में अनुमति मिली
जेडीए ने भी जनवरी से लेकर अब तक आए 260 मामलों में से साठ मामलों को ही हरी झंडी दी है। अन्य आवेदन कार्रवाई पूरी न होने के कारण रिजेक्ट किए गए है। इन आवेदनों को अब नए सिरे से अपलोड किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पतंग ने ली बच्चे की जान: कहां से आई पतंग की डोर कोई पता नहीं, इलाज के दौरान मौत

नियमों को पूरा करने वाले आवेदनों को मंजूरी दी जा रही है। आधे-अधूरे आवदेनों को रद्द कर नए सिरे से भरवाया जा रहा है। आवेदन के लिए लोगों को नगर निगम की ओर से जागरूक भी किया जा रहा है। - अवनी लवासा, आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed