{"_id":"6106dd6ca327f419b60026f6","slug":"jammu-and-kashmir-600-meters-long-tunnel-to-be-built-at-cafeteria-bend-on-jammu-srinagar-national-highway-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर बनेगी 600 मीटर लंबी टनल, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर बनेगी 600 मीटर लंबी टनल, जानिए वजह
Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM IST
सार
भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया गया फैसला।
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर 600 मीटर लंबी टनल का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया कराएगी। इस अहम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैफेटेरिया मोड़ पर भूस्खलन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इसका फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता का कहना है कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कैफेटेरिया मोड़ पर 600 मीटर लंबी टनल का निर्माण होगा। इस क्षेत्र में बारिश होने पर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है और भूस्खलन के बाद यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में टनल बनाकर भूस्खलन की आशंका वाले इलाके को ऑल वेदर रोड में बदला जाएगा। रामबन और बनिहाल के मध्य साढ़े चार किलोमीटर और सवा चार किलोमीटर की दो और टनल भी प्रस्तावित हैं। कुल मिलाकर तीन टनलों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- पीडीपी हमेशा लड़ती रहेगी
उल्लेखनीय है कि साढ़े आठ किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल को लोकार्पण से पहले ही यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से खोला जा चुका है। लोकार्पण के लिए केंद्र सरकार से तिथि जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इस टनल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।