फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir 409 packages of Ayushman scheme will be released with new rates, State Health Agency's decision on health benefits package

जम्मू-कश्मीर: नई दरों के साथ जारी होंगे आयुष्मान योजना के 409 पैकेज, स्टेट हेल्थ एजेंसी ने लिया फैसला

Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने 90 विशेष मामलों को भी मंजूरी दी। पेसमेकर लगाने, एंडोवास्कुलर उपचार, सीआरटीडी जैसी महंगी चिकित्सा पर भी दिया लाभ। इसके अलावा कैंसर के नए उपचारों व दवाओं को शामिल करने का सुझाव भी दिया। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir 409 packages of Ayushman scheme will be released with new rates, State Health Agency's decision on health benefits package
जम्मू में बैठक के दौरान अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2.2 के तहत चिकित्सा सेवाओं के 409 पैकेज जल्द ही नई दरों के साथ जारी होंगे। यह निर्णय राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) जेएंडके ने लिया है। एसएचए की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पेसमेकर लगाने, एंडोवास्कुलर उपचार, सीआरटीडी जैसी महंगी चिकित्सा से जुड़े मरीजों के 90 विशेष मामलों को भी मंजूरी दे दी गई। इन मरीजों को पैकेज से बाहर चिकित्सा सेवाएं दी गई थीं, जिन्हें एसएचए की मंजूरी से अब कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन


एसएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यासीन मोहम्मद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुराने चिकित्सा मामलों को मंजूरी देने का फैसला लिया गया। इन मामलों की मंजूरी का फैसला विभिन्न विशिष्टताओं से संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सिफारिशों के बाद लिया गया। एसएचए को ऐसे मामलों पर फैसला लेने का विवेकाधिकार है। एसएचए के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मरीजों के लिए योजना के संचालन में अधिक दक्षता लाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग जीएमसी के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कैंसर रोगियों के इलाज के लिए नए उपचारों, दवाओं को शामिल करने का सुझाव दिया। समिति ने सर्जिकल मेडिकल पैकेजों को ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) में शामिल करने की अनुमति देने का सुझाव भी दिया। चौधरी ने कहा कि मेडिकल और सर्जिकल पैकेजों को जोड़ने के लिए विस्तृत रिपोर्ट एनएचए को प्रस्तुत की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जीवनरक्षक दवाओं को योजना में शामिल करने पर मांगा सुझाव
सीईओ ने सदस्यों से हाई एंड एंटीबायोटिक्स और इम्युनोग्लोबुलिन, एल्ब्यूमिन आदि जीवन रक्षक दवाओं को शामिल करने के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने सदस्यों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को अधिक चिकित्सा लाभ पहुंचाने के लिए योजना की सफलता को सुनिश्चित बनाने को कहा। कहा कि यह सामान्य योजना नहीं है। इसमें सभी को मिलकर काम करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed