फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir 2nd phase panchayat election vote will casted today

जम्मू-कश्मीर:पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त, 71.1 प्रतिशत वोटिंग

Tue, 20 Nov 2018 04:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 20 Nov 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir 2nd phase panchayat election vote will casted today
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुए। 90 सरपंच और 1069 पंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 281 सरपंच और 1286 पंच सीटों के लिए कुल 4014 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे। जानकारी के मुताबिक 71.1 प्रतिशत वोटिंग हुई। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि यह अच्छी बात है कि मतदाता अच्छी तादाद में पहुंचे और कोई हिंसा भी नहीं हुई। गांव वाले विकास में अपना हिस्सा चाहते हैं। इससे गांव में लोकतंत्र की मजबूती होगी। अब तक कश्मीर की राजनीति शहरी लोगों के हाथ में थी लेकिन अब इसमें नई पीढ़ी के कदम पड़ेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में कुल 468 सरपंच हलकों के लिए 1038 उम्मीदवारों, जबकि 3610 पंच वार्डों के लिए 4165 प्रत्याशियों ने अपना नाम दर्ज कराया था। वोटिंग का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया था। आज ही वोटों की काउंटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक इस चरण के चुनाव में डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रामबन, उधमपुर जिले में मतदान हुए। सभी तैयारियां पूरी हैं। 

उधर जम्मू संभाग में 12 बजे तक डोडा में 51.5%, कठुआ में 53.3%, किश्तवाड़ में 43.7%, पुंछ में 59.9%, राजोरी में 61.1%, रामबन में 48.9% और उधमपुर में 55.5% मतदान हुए।
 
वहीं कश्मीर संभाग में 12 बजे तक कुपवाड़ा में 56.9%, बांदीपोरा में 57.2%, बारामुलामें में 7.4%, गांदरबल में 21.7%, अनंतनाग में 0.8%, कारगिल में 35.3% और लेह में 40.3% वोट पड़े है। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटी में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, बड़गाम और अनंतनाग जिलों में चुनाव हुए। लद्दाख संभाग के कारगिल के छह ब्लाकों भंबाट, करशा, सांखू, शकर चकतन, शगोल, लोटचुम में इस चरण में वोटिंग हुई। वहीं, लेह के पांच ब्लाकों खल्ट्सी, स्कुरबुचन, दिस्किट, तुर्तुक और पनामिक के लिए भी इसी चरण में मतदान किया गया।

दूसरे चरण में यहां चुनाव
किश्तवाड़ : त्रिगाम, पल्मार, ठकराई
डोडा : भगवाह, कश्तीगढ़
रामबन : बनिहाल
उधमपुर : जगंसू, सेवना, नारसू, टिकरी
कठुआ : लोहाई मल्हार, बग्गन, दुगाईं
राजोरी : लम्बैड़ी, स्योट
पुंछ : मंडी, लोरान

2179 पोलिंग स्टेशन बनाए गए, जम्मू संभाग में 1351

दूसरे चरण के चुनाव के लिए रियासत में कुल 2179 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इनमें जम्मू संभाग में 1351, जबकि कश्मीर संभाग में 828 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए थे। 

601 पोलिंग स्टेशन थे अति संवेदनशील
राज्य में कुल 601 पोलिंग स्टेशन अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए थे। इनमें कश्मीर डिवीजन में 490, जबकि जम्मू संभाग में 196 पोलिंग स्टेशनों को इस श्रेणी में रखा गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed