फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 1669 crore proposals for government schools recommended

जम्मू-कश्मीर: सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की कवायद,1669 करोड़ की योजनाओं के प्रस्तावों की सिफारिश

Thu, 04 May 2023 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:46 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि 2018-19 के बाद से पीएबी की बैठक में अनुशंसित अब तक का सबसे बड़ा बजट है। जम्मू-कश्मीर में मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 1669 crore proposals for government schools recommended
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समग्र शिक्षा के तहत योजना अनुमोदन के लिए गठित परियोजना अनुमोदन बोर्ड (पीएबी) की बैठक हुई। बैठक में बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए समग्र शिक्षा के तहत जम्मू- कश्मीर के लिए 1669 करोड़ रुपये के योजना प्रस्तावों की सिफारिश की।

विज्ञापन


ऑनलाइन हुई इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीएसईएल) के केंद्रीय सचिव संजय कुमार की। इसमें प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग आलोक कुमार मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय सचिव ने प्रदेश में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि पर प्रदेश सरकार की सराहना की।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि 2018-19 के बाद से पीएबी की बैठक में अनुशंसित अब तक का सबसे बड़ा बजट है। जम्मू-कश्मीर में मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के छात्र अब निजी स्कूलों के छात्रों को टक्कर देने में सक्षम हैं। परियोजना निदेशक दीप राज ने इस वर्ष के प्रस्तावों के बारे में बताया और पिछले वर्ष के दौरान प्राप्त भौतिक और वित्तीय प्रगति के बारे में बताया।

870 करोड़ रुपये से उत्कृष्टका हक की स्थापना होगी

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 870 करोड़ रुपये लागत से स्कूल शिक्षा उत्कृष्टता हब की स्थापना की जाएगी। इसमें विद्या समीक्षा केंद्र के साथ-साथ इनोवेशन सेंटर और ऑडिटोरियम भी होगा। 2023-24 में 700 से अधिक अतिरिक्त क्लास रूम, 450 शौचालय सचित 1800 जर्जर भवन, पुस्तकालय कक्ष, कंप्यूटर कक्ष का कार्य किया जाना है।



तीन नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय 10.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जाएंगे। विद्यालयों में 36680 मीटर सुरक्षा दीवार के कार्य के साथ शिक्षकों के लिए 52 आवास बनाए जाएंगे। हर जोन में एक स्कूल कुल 188 स्कूलों में ओपन जिम भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed