{"_id":"610d662a8ebc3ec22d40919d","slug":"jammu-and-kashmir-13-members-of-two-families-fall-ill-after-eating-wild-mushroom-in-ganderbal-one-is-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में जंगली मशरूम खाने से दो परिवारों के 13 सदस्य बीमार, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में जंगली मशरूम खाने से दो परिवारों के 13 सदस्य बीमार, एक की हालत नाजुक
Fri, 06 Aug 2021 10:11 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:11 PM IST
सार
13 लोगों को फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकियों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
मशरूम (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांदरबल जिले में जंगली मशरूम खाने से नौ महिलाओं सहित दो परिवारों के 13 सदस्य बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार गांदरबल के बंजर बस्ती गुटलीबाग गांव की कुछ महिलाओं ने घरों से सटे जंगल से कुछ सब्जियां संभवत: मशरूम एकत्र किए थे।
विज्ञापन
इन्हें पकाने के बाद जब दोनों परिवारों ने वह सब्जी खाई तो कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें पास के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए स्किम्स श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: निक्षय पोषण योजना में मरीजों को वित्तीय मदद की दरकार, पांच माह से जम्मू संभाग में नहीं जारी हुई राशि
विज्ञापन
स्किम्स के एक डॉक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया कि 13 लोगों को फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकियों का इलाज जारी है। इनमें से एक मो शफीक नाम के एक सदस्य की हालत कुछ नाजुक है।