फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: 10 terrorists on target, police released hit list

जम्मू-कश्मीर : निशाने पर 10 दहशतगर्द, पुलिस ने जारी की हिट लिस्ट, अभी 225 आतंकी सक्रिय

Tue, 03 Aug 2021 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 04:20 AM IST
सार

  • पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराने के बाद जारी सूची में सभी तंजीम के दहशतगर्द
  • पुलिस बोली, अब ये नए टारगेट, लिस्ट में सात पुराने व तीन नए आतंकियों के नाम

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 10 terrorists on target, police released hit list
IG Vijay Kumar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा हमले का मास्टर माइंड व जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद इस्माइल अल्वी उर्फ  लंबू उर्फ  अदनान और समीर डार को शनिवार को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद कश्मीर पुलिस ने 10 आतंकियों की हिट लिस्ट जारी की है। इसमें तीन नए आतंकी हैं। हिट लिस्ट में सभी आतंकी तंजीम के आतंकियों के नाम हैं। आईजी विजय कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर आतंकियों की हिट लिस्ट साझा की। पुलिस अपना शिकंजा लगातार कस रही है। 

विज्ञापन


आईजी कश्मीर के अनुसार हिट लिस्ट में सलीम पररे, युसूफ कांतरू, अब्बास शेख, रियाज शितेरगुंड, फारूक नली, जुबैर वानी व अशरफ मोलवी हैं। ये सभी पुराने आतंकी है। नए आतंकियों में साकिब मंजूर, उमर मुश्ताक खांडे व वकील शाह का नाम हिट लिस्ट में शामिल किया गया है। आईजी के अनुसार, ये सभी अब नए टारगेट हैं। सुरक्षा बल इन्हें अब ट्रैक कर मार गिराने में जुटेंगे। 
विज्ञापन


घाटी में 225 आतंकी सक्रिय
ज्ञात हो कि इस वर्ष अब तक 89 आतंकी मारे जा चुके हैं। इसमें सात विदेशी थे। फिलहाल घाटी में 200-225 आतंकी सक्रिय हैं। 2019 तक 400-450 आतंकी सक्रिय थे, जो 2020 में घटकर 300 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग में धमाके की साजिश विफल
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार को लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ सुरक्षाबलों ने शहर में धमाके की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पकड़े गए सभी आरोपी इंटरनेट पर देख कर आईईडी बनाने में जुटे थे। इनके पास से हथगोले समेत कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। ये सभी लश्कर और हिजबुल के लिए काम कर रहे थे।


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चारो आतंकी मददगार इलाके के भोले-भाले युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उकसा रहे थे और सक्रिय आतंकियों के संपर्क में थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed