Jammu Kashmir : नियंत्रण रेखा के पास सड़क निर्माण के दौरान खोदाई में मिला गोला-बारूद, पुलिस ने किया नष्ट
गांव कचरेयाल के पास शनिवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान 8 मोर्टार शेल, 195 एलएमजी व एसआरएल के कारतूस और 13 रॉकेट मिले।
विस्तार
अखनूर के खौड़ में एलओसी से सटे गांव कचरेयाल के पास सड़क निर्माण के दौरान गोला-बारूद मिला है, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। गांव कचरेयाल के पास शनिवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान 8 मोर्टार शेल, 195 एलएमजी व एसआरएल के कारतूस और 13 रॉकेट मिले।
#WATCH | Jammu & Kashmir: Several Mortar Shells, LMG & SLR rounds were recovered by J&K Police and Indian Army during a road widening work in Akhnoor village.
विज्ञापन
(Source: J&K Police) pic.twitter.com/xr1BaihAaz— ANI (@ANI) December 16, 2023
बारूद देख खोदाई कर रहे लोगों ने खौड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त गोला बारूद को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सेना को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गोला बारूद पुराना है। इसे नष्ट कर दिया है।
थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। क्योंकि, क्षेत्र में कुछ दिन पहले ड्रोन से हथियार गिराने के इनपुट मिले थे। पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला था। लेकिन, अब बरामद हुआ गोला बारूद काफी पुराना है।