{"_id":"67f6e22c36887587f60a0005","slug":"jammu-amarnath-yatra-jammu-news-c-10-lko1027-585750-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए अस्पतालों में पहुंचने लगे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए अस्पतालों में पहुंचने लगे शिवभक्त
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक शाखाओं में 14 अप्रैल से शुरू होगी अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया
14 स्वास्थ्य बिंदुओं की होगी जांच, अन्य जानकारियां भी ली जा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए शहर के अस्पतालों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) बनाना शुरू किए गए हैं। शहर के गांधीनगर और सरवाल अस्पताल में बुधवार को कई यात्रियों ने पहुंचकर सीएचसी बनवाएं। इन्हीं सीएचसी के आधार पर आगामी 14 अप्रैल से देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही है।
इस बार सीएचसी के लिए मानकों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है, ताकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं से होने वाली मौतों को कम किया जा सके। सीएचसी के लिए यात्री की 14 स्वास्थ्य बिंदुओं की जांच की जाएगी।
इसमें श्वास लेने में कठिनाई, श्वास/फेफड़ों का रोग, रक्त विकार, रक्तस्राव की प्रवृत्ति, हृदय रोग, जोड़ों में दर्द, कान से रिसाव, क्या आप धूम्रपान करते हैं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मिर्गी, नर्वस ब्रेकडाउन, उच्च ऊंचाई/पर्वतीय क्षेत्र संबंधी बीमारी, स्ट्रोक आदि का इतिहास, क्या आप गर्भवती हैं, की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य की अचानक हुई मौत का इतिहास, पूर्व में कोई बड़ी चोट, शल्य चिकित्सा, वर्तमान में कोई इलाज चल रहा है, किसी औषधि, भोजन, रसायन से होने वाली एलर्जी के बारे में जानकारी ली जा रही है। प्रत्येक यात्री के चेस्ट एक्सरे, ईसीजी और जरूरत के मुताबिक रक्त के परीक्षण करवाए जा रहे हैं।
13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्रियों को सीएचसी जारी नहीं होंगे। इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली महिला को भी सीएचसी की श्रेणी में नहीं रखा गया है।