फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, akhnoor, shimla, crime

चिट्टा तस्करी : बैंक खातों में तीन माह में 40 लाख का लेनदेन

विज्ञापन
jammu, akhnoor, shimla, crime
जम्मू के अखनूर के मां-बेटे सहित तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

मुख्य सरगना की तलाश के लिए हिमाचल पुलिस की दबिश जारी
पंजाब से शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों में चल रहे चिट्टा तस्कर गिरोह के बैंक खातों से खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला/जम्मू। पंजाब से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई जिलों में चल रहे चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में पुलिस को जांच के दौरान तीन महीने में ही 40 लाख रुपये के लेनदेन के सबूत मिले हैं। मामले में अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के सरगना के साथ बैंक खातों के जरिये हुए लेनदेन से यह खुलासा हुआ है। गिरफ्तार तीन लोगों में जम्मू जिले के अखनूर निवासी मां-बेटा शामिल हैं।
पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह पंजाब से हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर समेत अन्य जिलों से होकर शिमला तक चिट्टे की तस्करी करता था। मामला उस समय सामने आया, जब पुलिस ने सूचना के आधार पर न्यू शिमला के रहने वाले मोती शर्मा को 23.720 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। शिमला पुलिस की सूचना पर हमीरपुर पुलिस ने संजीव नामक तस्कर को 130 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अब पुलिस अशोक खजुरिया की तलाश कर रही है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि तीन महीने में ही 40 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। मामले में सरगना समेत तस्करी में जुड़े कई और लोगों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पूछताछ में सामने आया अखनूर कनेक्शन
पूछताछ में पुलिस को गिरोह का जम्मू के अखनूर से कनेक्शन सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी मोती शर्मा जम्मू-कश्मीर में किसी शर्मा नामक व्यक्ति के साथ चिट्टा तस्करी कर रहा था। यह गिरोह पंजाब के अमृतसर से चिट्टा लाकर बेचता था। चिट्टा बेचकर पैसा बैंक से जम्मू-कश्मीर की महिला के खाते में ट्रांसफर करवाता था। साथ ही कैश में भी पेमेंट करता था। बैंक का रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस की टीम अखनूर रवाना हुई और वहां से स्थानीय पुलिस की मदद से महिला और उसके बेटे को हिरासत में लिया।

------------
आरोपी राहुल मां के खाते से नशे की रकम को करता था इधर-उधर
छानबीन में पता चला कि आरोपी राहुल शर्मा अपनी मां के खाते से नशे की रकम को इधर-उधर करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने मौसा अशोक उर्फ शर्मा उर्फ बिल्ला के साथ इस नशा तस्करी के अवैध कारोबार को चलाता था। छानबीन में पाया गया कि 1 जनवरी से 14 अप्रैल 2025 तक उपरोक्त के खाते में करीब 7, 26,350 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। इसमें से 6,63,016 रुपये की निकासी की गई है। पुलिस ने महिला का बयान न्यायालय में कलमबद्ध करवाकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed