फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu airport will start soon

जम्मू एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी, आज से उड़ानें शुरू

विज्ञापन
jammu airport will start soon
जम्मू। दो महीने बाद जम्मू एयरपोर्ट के लिए आज से नौ उड़ानें शुरू हो रही हैं। सुबह 9:30 बजे पहली फ्लाइट जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जम्मू एयरपोर्ट पर इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। फ्लाइट से आने वाले हर यात्री का कोरोना टेस्ट कर उसे 14 दिनों के लिए प्रशासनिक क्वारंटीन में रहना होगा। विमान से आने वाले सभी यात्री बसों से सीधे क्वारंटीन केंद्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

घरेलू उड़ानें शुरू होने के लेकर जम्मू एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम को तैनात कर दिया है। डिवकॉम संजीव वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया है। एयरपोर्ट यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की जांच के लिए सभी प्रकार के बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। एयरपोर्ट पर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए कुर्सियों पर क्रॉस के निशान बनाए गए हैं। वहीं यात्रियों की टिकट और पहचान पत्र की जांच वेब कैमरे से की जाएगी। इसको लिए सभी चेक इन काउंटरों पर वेब कैमरे लगाए गए हैं। जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक पीएस ब्यरिया ने बताया कि हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमने सभी व्यवस्था पूरी कर ली है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को केंद्रिय उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। जम्मू आने वाली उड़ानों में कुछ उड़ाने वाया श्रीनगर जबकि कुछ एक उड़ानें सीधे जम्मू के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed