{"_id":"605907c78ebc3ec39f5dc209","slug":"jammu-airport-jammu-city-news-jmu2319154140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाने के रीशेड्यूल का दिखा असर, प्रतिदिन एक हजार तक घटी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ाने के रीशेड्यूल का दिखा असर, प्रतिदिन एक हजार तक घटी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रनवे विस्तारीकरण के चलते 10 मार्च से जम्मू एयरपोर्ट पर छह घंटे उड़ानों के परिचालन से यात्रियों की संख्या में गिरावट आ गई है। प्रतिदिन करीब 1000 यात्री कम हुए हैं। छह घंटे तक उड़ानों के परिचालन से पहले प्रतिदिन 25 सौ से तीन हजार तक यात्री सफर करते थे, जबकि अब 1300 से 1500 तक यात्री ही सफर कर रहे हैं। गौरतलब है कि जम्मू एयरपोर्ट पर 19 अप्रैल तक छह घंटे ही उड़ानों का परिचालन रहेगा।
जम्मू एयरपोर्ट पर वर्तमान में 14 उड़ानों का ही परिचालन हो रहा है। इसमें सात उड़ानें साप्ताहिक हैं, जबकि सात का प्रतिदिन परिचालन होता है। जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन ने 27 मार्च तक इन उड़ानों की समय-सारणी जारी की है। पर्यटन सीजन होने के कारण यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन 27 के बाद कुछ नई उड़ाने शुरू करने जा रहा है। छह घंट के तय समय में ही नई उड़ानों को शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।
--
कोट
छह घंटे तक उड़ानों के परिचालन से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जहां पहले प्रतिदिन तीन हजार यात्री सफर करते थे, वहीं अभी 15 सौ तक ही यात्री पहुंच रहे है। 27 मार्च के बाद उड़ानों की दोबारा समय-सारणी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पीएस ब्यूरिया, निदेशक जम्मू एयरपोर्ट