फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Air Force rescues an injured mountaineer, body of missing Italian trekker found

Jammu :  लापता इतालवी ट्रैकर का शव मिला, वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया

Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 06:50 AM IST
सार

इसके अलावा वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया है। कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय डेविड मैकेला का शव आपदा प्रतिक्रिया बल (यूटीडीआरएफ) और सेना की एक संयुक्त टीम ने चरचर ला दर्रे से बरामद किया।

विज्ञापन
Jammu: Air Force rescues an injured mountaineer, body of missing Italian trekker found
demo pic... - फोटो : AmarUjala

विस्तार

लद्दाख में भारतीय वायुसेना को लापता इतालवी ट्रैकर का शव मिला है। इसके साथ ही वायुसेना ने एक घायल पर्वतारोही को बचाया है। कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनायत अली चौधरी ने रविवार को बताया कि 39 वर्षीय डेविड मैकेला का शव आपदा प्रतिक्रिया बल (यूटीडीआरएफ) और सेना की एक संयुक्त टीम ने चरचर ला दर्रे से बरामद किया।

विज्ञापन


मैकेला से आखिरी बार 23 जुलाई को संपर्क हुआ था। वह लेह से जंगला  (हिमाचल) की पैदल यात्रा पर निकले थे। अनायत चौधरी ने कहा कि संयुक्त बचाव दल कारगिल से रवाना किया गया। स्थानीय गाइड की मदद से विदेशी पर्यटक का शव खोज निकाला गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव नामित अभिभावक को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


चावकर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने इलाके की कठिन चुनौतियों का सामना किया। इससे पूर्व पिछले सप्ताह विदेशी नागरिक का पता लगाने के मिशन पर पांच सदस्यों के एक बचाव दल को वायुसेना ने मार्का घाटी से एयरलिफ्ट किया था। साथ ही एक अन्य बचाव अभियान में वायुसेना ने लद्दाख की जांस्कर घाटी की सबसे ऊंची चोटी 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून के बेस कैंप से एक घायल पर्वतारोही को निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed