फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, aiims vijaypur, parotid surgery

Jammu News: एम्स विजयपुर में पैरोटिड सर्जरी की सुविधा

विज्ञापन
jammu, aiims vijaypur, parotid surgery
एम्स विजयपुर में पैरोटिड सर्जरी की चिकित्सा टीम। 
हेड एंड नेक सर्जरी विभाग की ओर से किए गए 10 से अधिक ऑपरेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एम्स विजयपुर में ईएनटी विभाग की ओर से जटिल पैरोटिड सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी विभाग (हेड एंड नेक सर्जरी) की ओर से 10 से अधिक पैरोटिड नियोप्लाज्म सर्जरी की गई हैं।
पैरोटिड नियोप्लाज्म सर्जरी को पैरोटिडेक्टोमी के रूप में भी जाना जाता है। यह पैरोटिड ग्रंथि में नियोप्लाज्म (ट्यूमर) को हटाने के लिए की जाने वाली शल्य चिकित्सा प्रक्रिया है। यह ग्रंथि गाल में स्थित होती है और लार का उत्पादन करती है। यह सर्जरी ट्यूमर को हटाने के लिए की जाती है जो या तो सौम्य (गैर-कैंसरयुक्त) या घातक (कैंसरयुक्त) हो सकता है।
विज्ञापन

एम्स के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता ने कहा कि ईएनटी के प्रमुख व अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. डार्विन कौशल ते नेतृत्व में उक्त सर्जरी को सफलतापूर्ण किया जा रहा है। एम्स प्रबंधन उन्नत ईएनटी सेवाओं के लिए एक क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोटिड नियोप्लाज्म सर्जरी की निरंतर सफलता जम्मू कश्मीर में उच्च गुणवत्ता वाली, विशेष चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में संस्थान के बढ़ते कद का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed