फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, agriculture, ranbir canal

Jammu News: अंतिम छोर तक तर होंगे खेत, लहलहाएंगी फसलें

विज्ञापन
jammu, agriculture, ranbir canal
रणबीर नहर में 2024 की अपेक्षा इस बार तीन फुट ज्यादा छोड़ा गया पानी
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने किया दो दिन में अंतिम छोर तक पानी पहुंचने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणबीर नहर में बुधवार को पानी का स्तर सात फुट तक पहंच गया है। सिंचाई विभाग का दावा है कि दो दिनों में पानी अंतिम छोर तक पहुंचाया जाएगा। इससे अन्य सब नहरों में भी पानी पर्याप्त मिलेगा और किसान फसलें लहलहाएंगी।
हर साल रणबीर नहर में तीन से चार फुट तक ही पानी छोड़ा जाता था। इससे शहर में तो नहर में पानी पर्याप्त होता था, लेकिन ग्रामीण इलाकों में पानी दो फीट तक ही पहुंच पाता था। इससे किसानों को सिंचाई करने में खासी परेशानी आती थी।
विज्ञापन

इस बार दो अप्रैल को पानी छोड़ा गया है। सात अप्रैल तक पानी का स्तर चार फुट और नौ अप्रैल को पानी का स्तर सात फुट तक पहुंच गया है। इससे नहर में ज्यादा पानी होने से सब नहरों और अंतिम छोर तक पानी जरूरत के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर नहर से 32 किमी तक किसानों को देती है सुविधा
हर साल नहर सूखी रहने के कारण गेेहूं की फसल के बाद किसान प्रदर्शन करते थे। इसे देखते हुए इस बार नहर की सही ढंग से सफाई की गई है। रणबीर नहर से कुल 32 किलोमीटर क्षेत्र सिंचित होता है। इसमें अखनूर से लेकर आरएस पुरा, बिश्नाह और सांबा जिले का रामगढ़ तक का इलाका शामिल है। धान की बीजाई नहरों के पानी से ही होती है।



शहर में नहर का स्तर नहाने वालों के लिए बन सकता है आफत
इस बार नहर के पानी का स्तर ज्यादा है, जो इस बार गर्मियों में नहाने वाले लोगों के लिए आफत बन सकता है। मौजूदा समय में पानी का तेज बहाव है। ऐसे में डूबने की संभावना ज्यादा है। सिंचाई विभाग ने नहर में न नहाने की सलाह दी है।


अंतिम छोर में पानी पहुंचाया जाएगा। नहर में जरूरत से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। सब नहरों में भी पर्याप्त पानी सिंचाई के लिए मिलेगा।
- मनोज गुप्ता, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed