{"_id":"68080a218f74a39b8f004759","slug":"jammu-agriculture-awareness-jammu-news-c-10-jam1003-595096-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजाई से पहले करें खेतों की सिंचाई का प्रबंध, बढ़ेगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजाई से पहले करें खेतों की सिंचाई का प्रबंध, बढ़ेगी पैदावार
विज्ञापन
प्रशिक्षाण कार्यक्रम में निदेशक आरएस रीन और अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र तालाब तिल्लाे में कृषि विभाग ने किसानों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कृषि विभाग जम्मू ने सेंटर फॉर एग्रीकल्चर एंड बायोसाइंस इंटरनेशनल (सीएबीआई) के सहयोग से किसान केंद्र तालाब तिल्लो फॉल आर्मीवर्म (एफएडब्ल्यू) की पहचान और प्रबंधन पर जागरूकता अभियान शुरू किया। इस मौके पर कृषि निदेशक जम्मू अरविंदर सिंह रीन मुख्य अतिथि थे। उन्होंने फसल की बिजाई से बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि फसल की बिजाई से पहले किसानों को उचित सिंचाई का प्रबंध करना चाहए। इससे भूमि में नमी होने से पैदावार में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने एकीकृत कीट प्रबंधन पर भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है, इससे खेतीबाड़ी को आधुनिक तरीके से कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए पुस्तकें मुहैया करवाने के साथ ही नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। किसान इनमें रुचि ले और लाभ उठाएं। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विनोद पंडित ने किसानों को सीएबीआई एफएडब्ल्यू पोर्टल के बारे में बताया। इस मौके पर संयुक्त निदेशक विस्तार सतीश शर्मा, राजेश वर्मा, सहायक कीट विज्ञानी अरुण खजूरिया, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।