{"_id":"637362eeb1297c05c202bab6","slug":"jammu-again-aircraft-shaped-pakistani-balloon-found-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: फिर मिला जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा, सेरी गांव में हुआ बरामद, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: फिर मिला जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा, सेरी गांव में हुआ बरामद, पुलिस कर रही जांच
Tue, 15 Nov 2022 03:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:29 PM IST
सार
जिला जम्मू के घरोटा क्षेत्र के सेरी गांव में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेरी गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू में एक बार फिर जहाज नुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। मंगलवार को जिला जम्मू के घरोटा क्षेत्र के सेरी गांव में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सेरी गांव में एक खेत में लाल और सफेद रंग का पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, जो जहाज के आकार का है। इस पर इंग्लिश में 'पीआईए' लिखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब इस गुब्बारे को देखा तो पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात जिला सांबा के घगवाल में एक पेट्रोल पंप के पास पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था।
विज्ञापन
उधर, सोमवार रात जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट के सामने काले रंग के एक संदिग्ध बैग से दो आईईडी बरामद की गई हैं। आशंका है कि यह आईईडी सीमा पार से ड्रोन के जरिये गिराई गई थीं। माना जा रहा है कि इन्हें दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस इन तीनों मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
आईईडी को लेकर एसएसपी चंदन कोहली ने बताया है कि देर शाम फ्लाय मंडाल पुलिस पोस्ट की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध बैग को देखा। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए पूरे इलाके को घेर लिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले सिदड़ा इलाके में एक तेल टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे हथियारों के साथ जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये आतंकी पुलिस की रिमांड पर हैं।