फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, adminsitration, meeting, order

नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुट जाएं, हर ब्लॉक-पंचायत स्तर तक पहुंचें: डुल्लु

विज्ञापन
jammu, adminsitration, meeting, order
नशे की रोकथाम के लिए हर ब्लॉक, पंचायत स्तर तक लोग किए जाएं जागरूक
विज्ञापन

- स्थानीय भाषा में पत्रिकाएं हो प्रकाशित, उपायुक्त निभाएं भागीदारी, नशे मुक्त होगा जेएंडके
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशे की रोकथाम के लिए हर ब्लॉक और पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक किया जाए। स्थानीय भाषा में पत्रिकाएं प्रकाशित की जाए और संदेश दिए जाएं। यह बात
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों और रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का आकलन को हुई उच्च स्तरीय बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने यूटी भर में प्रत्येक पंचायत और उच्च शैक्षणिक संस्थान को उचित दस्तावेजीकरण के साथ कवर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस भागीदारी में उपायुक्तों को शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने यूटी में बोली जाने वाली सभी स्थानीय भाषाओं में आईईसी सामग्री का अनुवाद करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सूचना विभाग से दूर-दराज के क्षेत्रों में शैक्षिक सामग्री का प्रसार करने के लिए रेडियो और दूरदर्शन की पहुंच का लाभ उठाने, नागरिकों की अधिकतम पहुंच और भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने विभाग को एक मासिक समाचार पत्र प्रकाशित करने का निर्देश दिया। इसमें सफलता की कहानियों, निवारक उपायों और ड्रग डीलरों के खिलाफ निवारक के रूप में की गई कानूनी कार्रवाइयों को शामिल किया जाए। सूचना विभाग के आयुक्त सचिव एम. राजू ने नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के नियोजित कार्यान्वयन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि विभाग धार्मिक नेताओं, प्रमुख सामुदायिक हस्तियों सहित स्थानीय प्रभावशाली लोगों के साथ सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed