फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, administration, meeting, order

Jammu News: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें पर्यटन अधिकारी, इन्फ्लुएंसरों का लें सहारा

विज्ञापन
jammu, administration, meeting, order
जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने की बैठक, दिए निर्देश
विज्ञापन

चुनिंदा स्थानों पर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग शुरू करने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभाग की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। मुख्य सचिव ने विभाग को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों का सहारा लेने के निर्देश दिए।

इनके साथ ही बैठक में होटल और पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य सचिव ने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए प्रदेश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यटन के जुड़ी व्यापारिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने के लिए पेशेवरों की मदद लेने और जल्द से जल्द होम स्टे नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल ने बताया कि कैपेक्स योजना के तहत चार करोड़ की लागत से ऐथेम में पैराग्लाइडिंग सुविधा विकसित की जाएगी। दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाव रेलवे ब्रिज पर एक पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें ऑडियो और विजुअल माध्यमों से ब्रिज के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ही सुचेतगढ़ में पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा तथा लोगों के बैठने की क्षमता भी बधाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ, लोक निर्माण विभाग के सचिव, जम्मू, रियासी और उधमपुर के डीसी भी मौजूद रहे।

----------

संभाग में विकसित किए जाएंगे पर्यटन सर्किट
बैठक में पर्यटन विभाग की आयुक्त सचिव यशा मुदगल ने संभाग में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विकिसत किए करने योग्य पर्यटन सर्किटों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग इलाकों में आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़कर सर्किट विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed