{"_id":"67fad78dfae266cd68016bc3","slug":"jammu-administration-inspection-jammu-news-c-10-lko1027-588073-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी का स्कूल में औचक निरीक्षण 13 में से 12 शिक्षक गायब मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी का स्कूल में औचक निरीक्षण 13 में से 12 शिक्षक गायब मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
मिश्रीवाला/जम्मू। उपायुक्त (डीसी) जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने शनिवार को सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल पाखियां का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 13 में 12 गायब मिले। हालांकि, शिक्षकों ने हाजिरी लगाई थी।
उपायुक्त के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने गायब सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है।
सभी शिक्षकों और हेडमास्टर सहित उपरोक्त स्टाफ के वेतन को अगले आदेश तक रोकने को भी कहा गया है। इस स्कूल में एक हेडमास्टर और 13 शिक्षक तैनात हैं। जानकारी के अनुसार दस मार्च को स्कूल की एक शिक्षिका रेखा देवी तबादला हुआ था और उन्हें हायर स्कूल चट्ठा गुजरां में प्रभारी हेडमास्टर बनाया गया है।
शनिवार को वह स्कूल में आई थीं। इस दौरान पाखियां स्कूल के 12 शिक्षक दोपहर एक बजे (स्कूल कार्य समय) शिक्षिका को उपरोक्त स्कूल में ज्वाइनिंग करवाने साथ चले गए। इसी बीच उपायुक्त ने पाखियां स्कूल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर पाया कि स्कूल के 104 बच्चे परिसर में इधर-उधर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बच्चों से कक्षा में नहीं होने कारण पूछा तो जवाब मिला कि मैडम/सर बाहर गए हैं। उपायुक्त की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही स्कूल में मौजूद एक शिक्षक व हेडमास्टर के हाथ पैर फूल गए। हेडमास्टर से स्कूल में तैनात शिक्षकों की जानकारी मांगी गई तो पाया गया कि 12 शिक्षक स्कूल से गायब थे।
हेडमास्टर स्कूल समय में शिक्षकों के गायब होने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उपायुक्त ने सीईओ को शिक्षकों से गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगने को कहा। उपायुक्त अपने दौरे में 15 से 20 मिनट स्कूल में मौजूद रहे। वहींं, शिक्षकों का तर्क था कि वह दोपहर एक बजे स्कूल परिसर से बाहर गए थे और करीब 1:45 बजे तक वापस आए गए थे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी मुश्ताक अहमद ने कहा कि दो दिन में सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला को समिति बनाकर जांच कराई जाएगी।