फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, accident, three injured

Jammu News: कार-बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
jammu, accident, three injured
मथ्वार ब्लॉक के बगानी में शाम चार बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

कोट भलवाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जीएमसी रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोट भलवाल। मथ्वार ब्लॉक के बगानी गांव में रविवार शाम को बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हुए हैं। कोट भलवाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
रविवार शाम को करीब चार बजे मथ्वार ब्लॉक के बगानी-सरोट सड़क पर तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो सगे भाई शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को कोट भलवाल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। यह तीनों घायल बिना हेलमेट के थे। घायलों की पहचान मोहम्मद एजाज, मोहम्मद अकमल पुत्र अब्दुल हसीद निवासी बगानी और मोहम्मद सोहेल निवासी रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार व बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार अब तीनों की हालत स्थिर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed