Jammu Accident: राष्ट्रपति-एलजी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की सहायता राशि की घोषणा
अखनूर में हुए सड़क हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख प्रकट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pained beyond words to learn about the loss of lives in a bus accident in Akhnoor near Jammu. My deepest condolences to the bereaved families. I wish speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 30, 2024विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ' मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
उपराज्यपाल ने इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परजिनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए पचास हजार रुपये देने की घोषणा की गई।
The bus accident in Akhnoor, Jammu is heart-rending. I condole the loss of lives and pray to the almighty to give the bereaved families the strength to bear the irreparable loss. Praying for the speedy recovery of the injured.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) May 30, 2024
जम्मू में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 21 की मौत
जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 57 यात्री घायल हो गए। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..